Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

पंजाब में मान सरकार के खिलाफ कर्मचारियों और पेंशनर्स का हल्ला बोल: आर-पार की लड़ाई का ऐलान…

Alexander D’Souza
4 Min Read
इस खबर को शेयर करें

पंजाब में मान सरकार के खिलाफ कर्मचारियों और पेंशनर्स का हल्ला बोल: आर-पार की लड़ाई का ऐलान… 

फरीदकोट (अलेक्जेंडर डिसूजा): पंजाब की भगवंत मान सरकार के खिलाफ राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन, सांझा मुलाजम मंच पंजाब और पंजाब मुलाजम और पेंशनर सांझा फ्रंट ने एक संयुक्त कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया है।’आज की मुख्य जरूरत, बड़ी एकता, कड़ा संघर्ष’ के नारे के तहत फरीदकोट के लोकल पेंशनर भवन में एक अहम बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह विर्क (चीफ कन्वीनर, सांझा मुलाजम मंच पंजाब) ने की।”यह सरकार मांगों को हल करने के मामले में पिछली सभी सरकारों से खराब साबित हुई है।

आने वाले समय में जनता और कर्मचारी आम आदमी पार्टी को माफ नहीं करेंगे”:
बैठक को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता संघर्ष की रूपरेखा (Protest Calendar) कर्मचारी यूनियनों ने सरकार को घेरने के लिए निम्नलिखित बड़े प्रदर्शनों की घोषणा की है:-
5 जुलाई 2026: पंजाब विधानसभा स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवा के गांव संधवा में उनके घर के सामने विशाल प्रदर्शन।
11 जुलाई 2026: फरीदकोट में कैबिनेट मंत्री और कैबिनेट सब-कमेटी मेंबर डॉ. बलजीत कौर के घर के सामने जोरदार प्रदर्शन।
17 जुलाई 2026: मोहाली में राज्य स्तरीय महा-रैली, जिसमें ‘सेंट्रल तराजू’ के नोटिफिकेशन को हटाने का संकल्प लिया जाएगा।
कर्मचारियों और पेंशनर्स की मुख्य मांगें:
बैठक में नेताओं ने सरकार के सामने अपनी प्रमुख मांगें रखीं, जो निम्नलिखित हैं: क्र.सं.प्रमुख मांगें:
1 मुख्यमंत्री तुरंत कर्मचारी लीडरशिप के साथ पैनल मीटिंग कर मामलों को हल करें।
2 बकाया डीए (DA) की 6 किश्तें 18% की दर से तुरंत जारी की जाएं।
3 पेंशनर्स के लिए 2.59 का कोएफिशिएंट तुरंत लागू किया जाए।
4 पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) को जमीन पर तुरंत बहाल किया जाए।
5 सभी कच्चे और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को पूरी सैलरी व अलाउंस के साथ रेगुलर किया जाए।
6 आशा वर्कर्स, मिड-डे मील वर्कर्स और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी मानकर पूरी सैलरी दी जाए।
7 सबसे ज़रूरी मांग: 17-07-2020 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों पर लागू केंद्र के 7वें पे कमीशन का नोटिफिकेशन तुरंत रद्द हो।चुनाव में ‘आप’ को सबक सिखाने की चेतावनी:
कर्मचारी नेताओं (जतिंदर कुमार, इंदरजीत सिंह खीवा, बिक्रमजीत सिंह ढिल्लों, सुखविंदर सिंह सुखी समेत अन्य) ने साफ चेतावनी दी है कि यदि मान सरकार ने अब भी उनकी जायज मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो आने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों में ‘वोट चोट’ का इस्तेमाल कर आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।
मौके पर मौजूद प्रमुख चेहरे:
इस बैठक में पेंशनर नेता सोम नाथ अरोड़ा, इंजीनियर जीत सिंह, उपिंदर पाल सिंह, बिशन कुमार अरोड़ा, सुखदेव सिंह बीपीईओ, अजीत सिंह खालसा, रमेश कौशल, दर्शन सिंह विरदी, टीचर नेता नरिंदर कुमार, राजिंदर कुमार और जितेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।
न्यूज़: 29-2,
फोटो:

Share This Article
Leave a Comment