Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

विश्व योग दिवस पर आयुर्वेदिक औषधालय चिल्हारी में योगाभ्यास संपन्न

admin
4 Min Read
इस खबर को शेयर करें

विश्व योग दिवस पर आयुर्वेदिक औषधालय चिल्हारी में योगाभ्यास संपन्न

राजर्षि मिश्रा की कलम ✍️

ग्राम चिल्हारी स्थित आयुर्वेदिक औषधालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातःरविवार को योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जन अभियान परिषद ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चिल्हारी के विशेष नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव सुभदेश श्रीवास्तव, हल्का पटवारी प्रभात सिंह, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष राजर्षि मिश्रा, डॉ. अमृतलाल जायसवाल, एकल अभियान संच प्रमुख श्रीमती कल्पना सेन, जनपद सदस्य विजय द्विवेदी,शिक्षक अरविंद नामदेव, महेंद्र सिंह, जय सेवा समिति अध्यक्ष देव प्रकाश गौतम, अन्नपूर्णा सोनी, गोकुल बारी, बेल्दी पटवारी देवेंद्र सोनी रामप्रयाग चौधरी, प्रभुदयाल, सोना रजक प्रशांत सोनी गुड्डा तोमर रामसुचित सोनी,सहित अन्य दर्जनों भर से ज्यादा नागरिक उपस्थित रहे।

आयुष विभाग में पदस्थ किरण कोरी एवं अंकित कचेर द्वारा योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष राजर्षि मिश्रा ने अपने उद्बोधन में योग को स्वस्थ एवं निरोग जीवन का आधार बताते हुए सभी को नियमित योग करने की शपथ दिलाई। ग्राम पंचायत सचिव सुभदेश श्रीवास्तव ने योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया। हल्का पटवारी प्रभात सिंह ने योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक संतुलन बनाए रखने पर बल दिया। जय सेवा समिति अध्यक्ष देव प्रकाश गौतम ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता बताई।

आयुष विभाग में पदस्थ किरण कोरी ने योग एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अमृतलाल जायसवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सहभागिता कर योग के महत्व को समझा और नियमित योग करने का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a Comment