फरीदकोट पुलिस को बड़ी कामयाबी: अर्श डाला गैंग के 02 सदस्य विदेशी हथियारों के साथ गिरफ्तार,


-बड़ी वारदात नाकाम रिकवरी: आरोपियों के पास से ‘बरेटा’ और ‘ग्लॉक’ जैसी विदेशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद ,
क्रिमिनल रिकॉर्ड: पकड़े गए आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कुल 07 गंभीर मामले।एक्शन: जेल में बंद गैंगस्टर को प्रोडक्शन वारंट पर लिया; हाल ही में 02 अन्य आरोपी देसी पिस्टल और हेरोइन के साथ भी दबोचे गए…
फरीदकोट, 20 जून (अलेक्जेंडर डिसूजा): पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य को अपराध-मुक्त बनाने और डीजीपी पंजाब श्री गौरव यादव द्वारा अपराधियों के खिलाफ शुरू किए गए ‘जीरो टॉलरेंस’ कैंपेन को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब फरीदकोट पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अर्श डाला गैंग के दो एक्टिव सदस्यों को अवैध विदेशी हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस तत्परता से इलाके में किसी बड़ी वारदात की साजिश नाकाम हो गई है। यह पूरी कार्रवाई आईजी फरीदकोट रेंज श्रीमती नीलांबरी जगदाले और एसएसपी फरीदकोट श्री गुरबंस सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों पर अमल में लाई गई है।नाकाबंदी के दौरान ऐसे हत्थे चढ़े आरोपी मिली जानकारी के मुताबिक, 16 जून को असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (ASP) गुरबचन सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गांव पंजग्रेन कलां से गांव ढिलवां जाने वाले लिंक रोड पर बने पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वहां खड़े दो युवकों ने पुलिस की सरकारी गाड़ी को देखकर भागने का प्रयास किया।पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए शक के आधार पर दोनों को घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में विदेशी हथियार बरामद हुए, जिसमें शामिल हैं:01 विदेशी पिस्टल .30 बोर (बेरेटा) समेत 02 जिंदा राउंड01 विदेशी पिस्टल 9 mm (ग्लॉक) समेत 02 जिंदा राउंडगिरफ्तार आरोपियों की पहचान:उपजिंदर सिंह उर्फ गगना (निवासी: गांव पंजग्रेन कलां, फरीदकोट)तलविंदर सिंह उर्फ हैप्पी (निवासी: गांव करमगढ़, जिला बरनाला)जेल में बंद साथी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिसशुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि पकड़े गए दोनों आरोपी सीधे तौर पर अर्श डाला गैंग से जुड़े हुए हैं। ये दोनों सेंट्रल जेल फरीदकोट में बंद गैंगस्टर नवजोत सिंह उर्फ नीटू के लगातार संपर्क में थे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी नीटू को प्रोडक्शन वारंट पर ले लिया है और गहन पूछताछ शुरू कर दी है, जिससे आने वाले दिनों में कई और चौंकाने वाले खुलासे होने की उम्मीद है।पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ थाना सदर कोटकपूरा में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा नंबर 137 दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि पकड़े गए दोनों आरोपियों और जेल में बंद नीटू का पुराना आपराधिक इतिहास है और इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट व ड्रग तस्करी जैसे कुल 07-07 गंभीर मामले दर्ज हैं।पिछले दिनों हुई 02 अन्य गिरफ्तारियां (हथियार और ड्रग्स बरामद)अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे इसी अभियान के तहत फरीदकोट पुलिस ने पिछले दिनों दो अन्य तस्करों को भी हथियारों और नशे के साथ दबोचा है:तारीखआरोपी का नाम व पताबरामदगीदर्ज मामला (थाना)13 जून जसपाल सिंह उर्फ पालू (जिला मोगा)101 ग्राम हेरोइन, 01 देसी पिस्तौल (.32 बोर) और 02 जिंदा राउंड थाना सिटी कोटकपूरा12 जूनसरूप सिंह (जिला तरनतारन)01 देसी पिस्तौल (.32 बोर) और 03 जिंदा राउंड थाना सिटी फरीदकोट पुलिस टीम की पीठ थपथपाई इस बेहद सफल और संवेदनशील ऑपरेशन को सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमरिंदर सिंह की टीमों ने श्री जोगेश्वर सिंह गोराया, एसपी (इन्वेस्टिगेशन) और श्री अवतार सिंह, डीएसपी (इन्वेस्टिगेशन) की सीधी देखरेख में अंजाम दिया। इस शानदार कामयाबी के लिए उच्च अधिकारियों ने पूरी पुलिस टीम की सराहना की है।
अधिकारियों का बयान:”इन सभी मामलों में आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक्स (हथियार और नशा कहां से आया और कहां जाना था) को खंगाला जा रहा है। बारीकी से की जा रही इस तफ्तीश के बाद आने वाले दिनों में कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां और रिकवरी होने की पूरी संभावना है।
न्यूज़: 20-4,
फोटो:





