Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

*शासकीय महाविद्यालय पुष्पराजगढ़ में गंभीर आरोपों से हड़कंप: शिक्षक पर अनुचित व्यवहार का आरोप, छात्राओं में आक्रोश*

admin
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

*शासकीय महाविद्यालय पुष्पराजगढ़ में गंभीर आरोपों से हड़कंप: शिक्षक पर अनुचित व्यवहार का आरोप, छात्राओं में आक्रोश*

 

पुष्पराजगढ़/अनूपपुर | विशेष रिपोर्ट

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

अनूपपुर जिले के शासकीय स्नातक महाविद्यालय पुष्पराजगढ़ में एक गंभीर मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र खाण्डे के नेतृत्व में छात्रों ने एक शिक्षक पर छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार, अभद्र भाषा के प्रयोग और गलत तरीके से स्पर्श करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

इस संबंध में छात्रों द्वारा प्राचार्य एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी (SDM) पुष्पराजगढ़ को एक शिकायती पत्र सौंपकर तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

 

*आरोपों से मचा परिसर में तनाव*

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि कॉलेज में कार्यरत शिक्षक डॉ. धर्मेन्द्र कुमार सतनामी द्वारा एक छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार किया गया। इसके साथ ही यह भी दावा किया गया है कि शिक्षक द्वारा छात्राओं के प्रति अभद्र एवं अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया जाता है और अनुचित स्पर्श जैसी घटनाएँ भी सामने आई हैं।

छात्रों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से कॉलेज का शैक्षणिक माहौल प्रभावित हुआ है और छात्राएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। आरोप यह भी है कि संबंधित शिक्षक के खिलाफ पूर्व में भी ऐसी शिकायतें सामने आ चुकी हैं, जिससे आक्रोश और अधिक बढ़ गया है।

*तीन दिन में कार्रवाई की मांग, आंदोलन की चेतावनी*

 

छात्र संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर तुरंत कार्रवाई की जाए। साथ ही आरोपी शिक्षक को तीन दिनों के भीतर निलंबित कर स्थानांतरित करने की मांग भी रखी गई है।

 

छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा में कार्रवाई नहीं की गई तो कॉलेज परिसर में घेराव और मुख्य मार्गों पर चक्काजाम कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

 

*प्रशासन तक पहुंचा मामला*

 

इस शिकायत की प्रतिलिपि प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा विभाग (भोपाल), कलेक्टर अनूपपुर, सांसद शहडोल, स्थानीय विधायक पुष्पराजगढ़, थाना प्रभारी एवं अनुविभागीय राजस्व अधिकारी को भी भेजी गई है, ताकि मामले में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

 

फिलहाल पूरे मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन और संबंधित विभाग की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment