Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक ब्लास्ट, घर का सामान जलकर राख

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक ब्लास्ट, घर का सामान जलकर राख

बिना चार्जिंग के खड़ी थी स्कूटी, फिर भी बैटरी फटी — जैतहरी के धनगवा गांव में बड़ा हादसा

अनूपपुर। यस न्यूज ब्यूरो दिगम्बर शर्मा

- Advertisement -
Ad imageAd image

जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनगवा में एक चौंकाने वाला हादसा सामने आया है, जहां एक इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में अचानक विस्फोट हो गया। खास बात यह है कि घटना के समय स्कूटी चार्जिंग पर भी नहीं लगी थी।
जानकारी के अनुसार, ग्राम निवासी राजेंद्र विश्वकर्मा की इलेक्ट्रिक स्कूटी घर में खड़ी थी, तभी अचानक तेज धमाके के साथ उसकी बैटरी फट गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखा फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन सहित अन्य घरेलू सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया।
घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
पीड़ित राजेंद्र विश्वकर्मा ने मामले की शिकायत जैतहरी थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और स्कूटी की बैटरी में विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
*सावधानी जरूरी:*


विशेषज्ञों के अनुसार, इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी में तकनीकी खराबी, ओवरहीटिंग या मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट के कारण ऐसे हादसे हो सकते हैं। ऐसे में EV उपयोगकर्ताओं को सतर्क रहने और समय-समय पर बैटरी की जांच करवाने की सलाह दी जाती है।
यह घटना इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है।

Share This Article
Leave a Comment