Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

खबर का बड़ा असर: आंगनवाड़ी और चिनार पार्क की अव्यवस्थाओं पर प्रशासन सख्त, जांच के आदेश

admin
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

नौरोजाबाद (उमरिया)

पत्रकार फैज मोहम्मद की रिपोर्ट।

स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को मिल रही सुविधाओं की कमी तथा चिनार पार्क में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर यस न्यूज़ में प्रमुखता से प्रकाशित खबर का व्यापक असर देखने को मिला है। समाचार के प्रकाशन के बाद प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

जानकारी के अनुसार, खबर में आंगनवाड़ी केंद्र की मूलभूत समस्याओं एवं बच्चों के लिए बनाए गए चिनार पार्क की बदहाल स्थिति को उजागर किया गया था। समाचार प्रकाशित होते ही नगर परिषद, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अन्य संबंधित अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए स्थिति का आकलन शुरू कर दिया।

 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चिनार पार्क को बच्चों के लिए सुरक्षित, आकर्षक और उपयोगी बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद और महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम ने सुधार कार्यों का प्रारूप तैयार कर लिया है। पार्क में साफ-सफाई, खेल सामग्री की मरम्मत, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्ययोजना बनाई जा रही है।

 

वहीं आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं, भवन की स्थिति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए भी संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक सुधार कार्य कराए जाएंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

खबर प्रकाशित होने के कुछ ही घंटों के भीतर प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई को लेकर स्थानीय नागरिकों, अभिभावकों एवं सामाजिक संगठनों ने संतोष व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने वाली पत्रकारिता ही समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनती है।

 

स्थानीय नागरिकों ने यस न्यूज़ की निष्पक्ष, जनसरोकारों से जुड़ी और जिम्मेदार पत्रकारिता की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि बच्चों से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों का शीघ्र समाधान होगा और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Share This Article
Leave a Comment