क्रिश्चियन नेशनल फ्रंट की बैठक: “हक पाने के लिए खुद मैदान में उतरकर असेंबली और पार्लियामेंट जाना होगा”: लॉरेंस चौधरी


-राजासासी के ठट्ठी गाँव में जिला स्तरीय डेलीगेशन मीटिंग संपन्न, नई कमेटियों का गठन…अमृतसर, 10 जून (अलेक्जेंडर डिसूजा): राजासासी हलके के गाँव ठट्ठी में ‘क्रिश्चियन नेशनल फ्रंट’ (CNF) की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय डेलीगेशन मीटिंग आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष पास्टर गोरा मसीह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष लॉरेंस चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
बैठक के दौरान बड़ी संख्या में जुटे डेलीगेट्स ने मसीह समाज से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर गहराई से मंथन किया। इसमें मुख्य रूप से कब्रिस्तानों के लिए जमीन की उपलब्धता, संगठन की मजबूती, आरक्षण, बच्चों की उच्च शिक्षा, शिक्षित युवाओं को रोजगार, बेघर लोगों के लिए आवास, क्रिश्चियन रेजिमेंट का गठन, यरुशलम यात्रा और चर्चों के सामने आ रही वर्तमान चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
नई नियुक्तियाँ और जिम्मेदारी
इस मौके पर सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियाँ की गईं:
जिला यूथ कमेटी: अंकुश प्रधान, बिट्टू, वंश और अर्श को सदस्य चुना गया।
गाँव इकाई (9 सदस्यीय):
अध्यक्ष: सतपाल मसीह
उपाध्यक्ष: परमजीत मसीह
सचिव: रणजीत
कोषाध्यक्ष: लवप्रीत
सदस्य: संदीप, गोल्डी, रेशम, अमनदीप और जॉन मसीह।
राष्ट्रीय अध्यक्ष लॉरेंस चौधरी ने सभी नए पदाधिकारियों को सिरोपा पहनाकर और नियुक्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया।
‘भिखारी नहीं, खुद शासक बनें’ के सिद्धांत पर चलना होगा
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष लॉरेंस चौधरी ने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि मिस्र में 25 पीढ़ियां (लगभग 450 साल) गुलामी में बिताने के बाद भी इजरायल के लोग जो सबक नहीं सीख पाए, उसका मुख्य कारण झूठ और मुंह का स्वाद था। उन्होंने समाज को जागरूक करते हुए कहा कि हमारे पूर्वज भी अपना हक पाने की उम्मीद में राजनीतिक पार्टियां बदलते रहे, लेकिन आजादी के 79 साल बाद भी किसी राजनीतिक दल ने हमें हमारा वास्तविक अधिकार नहीं दिया। अब समय आ गया है कि हमें बैसाखियों का सहारा छोड़ने के लिए खुद मैदान में उतरना होगा और असेंबली व पार्लियामेंट तक अपनी पहुँच बनानी होगी। हम उन्होंने बाबा साहिब डॉ. बी.आर. अंबेडकर के ऐतिहासिक कथन “भिखारी नहीं, खुद शासक बनें” की याद दिलाते हुए कहा कि इसी सिद्धांत पर चलते हुए सीएनएफ आज पंजाब के 117 चुनाव क्षेत्रों, करीब 250 ब्लॉकों और 1500 गाँवों में अपनी यूनिट्स बनाकर जागरूकता आंदोलन चला रहा है। फ्रंट का मुख्य उद्देश्य पंजाब में अल्पसंख्यकों (माइनॉरिटी) और दलित समाज को एक मजबूत राजनीतिक प्लेटफॉर्म पर एकजुट करना है।
इस विशेष बैठक में स्टीफन सहोता (जनरल सेक्रेटरी, पंजाब), प्रसिद्ध क्रिश्चियन सिंगर पेरिस गिल, सिकंदर डेनियल, अमन, इमैनुअल, विजय मसीह, रमन खोसला, राहुला सहित भारी संख्या में स्थानीय पास्टर्स और सिस्टर्स भी उपस्थित रहे।
न्यूज़: 10-2,
फोटो:






