Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

यस न्यूज़ विशेष: फिरोजपुर में कल सजेगा मानवता की सेवा का महाकुंभ; फ्री मेगा मेडिकल और डेंटल कैंप में CMC लुधियाना के टॉप डॉक्टर्स करेंगे मुफ़्त जांच,

Alexander D’Souza
4 Min Read
इस खबर को शेयर करें

यस न्यूज़ विशेष: फिरोजपुर में कल सजेगा मानवता की सेवा का महाकुंभ; फ्री मेगा मेडिकल और डेंटल कैंप में CMC लुधियाना के टॉप डॉक्टर्स करेंगे मुफ़्त जांच, 


-चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया और फ्रांसिस न्यूटन मिशन हॉस्पिटल की बड़ी पहल; टेस्ट, एक्स-रे, ईसीजी और दवाइयां मिलेंगी बिल्कुल मुफ्त…
फिरोजपुर, 4 जून (अलेक्जेंडर डिसूजा): सीमावर्ती इलाके के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बहुत ही सराहनीय और बड़ा कदम उठाया जा रहा है। चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया, फिरोजपुर शहर के प्रेस्बिटेरी-इन-चार्ज, पास्टरेट कमेटी और पूरी संगत के विशेष सहयोग से 5 जून (शुक्रवार) को एक विशाल ‘फ्री मेगा मेडिकल और हेल्थ कैंप’ का आयोजन किया जा रहा है।यह कैंप फिरोजपुर के फ्रांसिस न्यूटन मिशन हॉस्पिटल में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक लगाया जाएगा। इस बार कैंप का मुख्य आकर्षण और विशेष फोकस ‘फ्री डेंटल कैंप’ पर रहेगा, ताकि लोग दांतों की बीमारियों के प्रति जागरूक हो सकें।
देश-विदेश में नाम कमा चुके सीएमसी लुधियाना के ये दिग्गज डॉक्टर देंगे सेवाएं:
इस कैंप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC) लुधियाना के जाने-माने और अपने-अपने क्षेत्र के एक्सपर्ट डॉक्टर्स मरीजों की जांच करने पहुंच रहे हैं। कैंप में आने वाले डॉक्टरों की सूची इस प्रकार है:डॉक्टर का नामविभाग / विशेषज्ञता डॉ. लिया जैनिशा डेंटल स्पेशलिस्ट (दांतों के रोग) डॉ. किरण कुमार (DM) कार्डियोलॉजिस्ट (दिल के रोग) डॉ. विनीत जेसन (DM) न्यूरोलॉजिस्ट (दिमाग व नस रोग) डॉ. आशीष कौडा (MCh) यूरोलॉजिस्ट (मूत्र रोग विशेषज्ञ) डॉ. पूनम गोयल (MD) पीडियाट्रिशियन (बच्चों के डॉक्टर) डॉ. गगनदीप सिंह (MD) मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. नितिन बत्रा (MS) ऑप्थल्मोलॉजिस्ट (आंखों के डॉक्टर) डॉ. अनुपम फिलिप (MS, FMAS) सर्जन (सर्जरी विशेषज्ञ) डॉ. प्रिया कत्याल (BAMS) गायनेकोलॉजिस्ट (महिला रोग विशेषज्ञ)
सब कुछ मुफ्त: टेस्ट से लेकर दवाइयों तक कोई चार्ज नहीं हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर्स से मिली जानकारी के मुताबिक, इस कैंप में आने वाले हर वर्ग के मरीजों के लिए डॉक्टरों का परामर्श (कंसल्टेशन) पूरी तरह से मुफ्त होगा। इसके साथ ही मरीजों को निम्नलिखित सुविधाएं भी बिना किसी शुल्क के दी जाएंगी: दांतों की मुफ्त जांच और सफाई को लेकर उचित सलाह।आरसीटी (Root Canal Treatment) के बारे में विशेष परामर्श।डॉक्टरों की सिफारिश पर जरूरतमंद मरीजों के लिए मुफ्त एक्स-रे। फ्री ब्लड टेस्ट और मुफ्त ECG की सुविधा।चैक-अप के बाद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी बांटी जाएंगी।📢 हॉस्पिटल प्रशासन की अपील: भीड़ से बचने के लिए अभी कराएं प्री-रजिस्ट्रेशनफ्रांसिस न्यूटन मिशन हॉस्पिटल के एडमिनिस्ट्रेटर ने फिरोजपुर और आसपास के सभी इलाका निवासियों से अपील की है कि वे इस सुनहरे मौके का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाएं। कैंप वाले दिन भीड़-भाड़ से बचने और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लोगों को प्री-रजिस्ट्रेशन (पहले ही नाम दर्ज) कराने की सलाह दी गई है।
संपर्क और रजिस्ट्रेशन नंबर:कैंप से जुड़ी किसी भी जानकारी या एडवांस बुकिंग के लिए आप इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: 94171-87743 और 86229-40007।
न्यूज़: 4-2,
फोटो:

Share This Article
Leave a Comment