Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

भाजपा मंडल बिजुरी में नई टीम का ऐलान, संगठन को मजबूत करने कई पदाधिकारियों की नियुक्ति

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

भाजपा मंडल बिजुरी में नई टीम का ऐलान, संगठन को मजबूत करने कई पदाधिकारियों की नियुक्ति

 

मंडल बिजुरी द्वारा संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। जिला अनूपपुर के बिजुरी मंडल में रिक्त पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए पार्टी संगठन को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। यह घोषणा भाजपा के संभाग प्रभारी आदरणीय श्री गौरव सिरोठिया, जिला प्रभारी आदरणीय श्री संजय साहू एवं जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री हीरा सिंह श्याम की सहमति से मंडल अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा (रिंकू) द्वारा की गई।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

घोषित सूची के अनुसार श्रीमती सहबिन पनिका को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं श्री अनूप तिवारी को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्री पद पर श्रीमती कलावती सिंह की नियुक्ति की गई है। सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में श्री विनोद नामदेव तथा प्रभारी सह सोशल मीडिया पद पर श्री रामबिकास यादव को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सह आईटी सेल प्रभारी के रूप में श्री संजय साहू को नियुक्त किया गया है।

भाजपा संगठन ने इन नियुक्तियों को आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने वाला कदम बताया है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि नई टीम के गठन से मंडल स्तर पर संगठन और अधिक सक्रिय एवं मजबूत होगा। नियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया है।

 

मंडल अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने कहा कि भाजपा हमेशा कार्यकर्ताओं को सम्मान और जिम्मेदारी देने वाली पार्टी रही है। नई टीम के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसंपर्क गतिविधियों को तेज करने का कार्य किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment