Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

वार्ड नंबर 4 में फिर चलेगी ‘हाथ’ की हवा: विकास कार्यों के दम पर भूपिंदर सिंह बंटी राणा की जीत 100% पक्की…

Alexander D’Souza
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

वार्ड नंबर 4 में फिर चलेगी ‘हाथ’ की हवा: विकास कार्यों के दम पर भूपिंदर सिंह बंटी राणा की जीत 100% पक्की… 

फरीदकोट/ मुबारिकपुर (अलेक्जेंडर डिसूजा): लोकल वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार भूपिंदर सिंह (बंटी राणा) के चुनाव प्रचार को उस समय बड़ा बढ़ावा मिला, जब इलाके के प्रबुद्ध मतदाताओं ने उनके पिछले कार्यकाल में किए गए रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्यों पर मुहर लगाते हुए उनकी जीत को तय बताया। आगामी 26 मई को होने वाली वोटिंग के लिए वार्ड के लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
विकास कार्य बने बंटी राणा की सबसे बड़ी ताकत
वार्ड नंबर 4 के निवासियों का साफ कहना है कि बंटी राणा ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए जो अभूतपूर्व काम किए हैं, वही इस चुनाव में उनकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरे हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक:-
इस बार ‘हाथ’ का निशान वार्ड की राजनीतिक दिशा और दशा को पूरी तरह बदल देगा।
कांग्रेस के समर्थन में चल रही यह लहर पोलिंग स्टेशन ‘रेस्ट हाउस मुबारिकपुर’ पर वोटिंग के दौरान साफ तौर पर देखने को मिलेगी।
सीनियर मतदाताओं ने किया खुला समर्थन:
चंडीगढ़ से विशेष रूप से मुबारिकपुर पहुंचे इलाके के सबसे वरिष्ठ मतदाता आइजक नायर ने बंटी राणा के पक्ष में मजबूत आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि बंटी राणा को जनता से जो प्यार और सम्मान मिल रहा है, उससे यह साफ है कि कांग्रेस पार्टी वार्ड नंबर 4 से 100 फीसदी कामयाबी हासिल करने जा रही है। हमारे लोकप्रिय नेता बंटी राणा की जीत का विरोधियों के पास कोई तोड़ या जवाब नहीं है।
विरोधियों के हौसले पस्त
पिछले दिनों वार्ड के अलग-अलग हिस्सों में हुई धुआंधार चुनावी मीटिंग्स और जनसभाओं में उमड़ी भीड़ से यह पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है कि भूपिंदर सिंह बंटी राणा अपने रिपोर्ट कार्ड और विकास के एजेंडे के दम पर एक बार फिर बड़ी ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रहे हैं।
न्यूज़: 25-3
फोटो कैप्शन: चुनावी मैदान में हुंकार भरते कांग्रेस उम्मीदवार भूपिंदर सिंह बंटी राणा।

Share This Article
Leave a Comment