Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

शिवपुरी पुलिस की बड़ी सफलता: स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 4 लाख की नशीली सामग्री बरामद

admin
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें
  • शिवपुरी पुलिस की बड़ी सफलता: स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 4 लाख की नशीली सामग्री बरामद
  • मुखबिर की सूचना पर दबिश, होटल ग्रीन व्यू के पास से आरोपी दबोचा, बिना नंबर बाइक भी जब्त

 

शिवपुरी | ऋषि गोस्वामी।

शिवपुरी जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कोतवाली पुलिस ने स्मैक की अवैध बिक्री में शामिल एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है। बरामद स्मैक की कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई है, जबकि आरोपी की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

पुलिस के अनुसार शहर में लगातार मिल रही स्मैक बिक्री और सेवन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

 

सूचना पर बिछाया गया जाल:

टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल ग्रीन व्यू के पास पुलिया क्षेत्र में एक व्यक्ति स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की।

इसी दौरान पुलिस को देखकर एक युवक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर भागने लगा। टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा कर घेराबंदी की और उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

तलाशी में मिली स्मैक:

पकड़े गए युवक की पहचान रवि सरदार (23 वर्ष), निवासी बड़ागांव, थाना देहात, शिवपुरी के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसकी जेब से 15.82 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी यह मादक पदार्थ अवैध बिक्री के उद्देश्य से अपने पास रखे हुए था।

इसके साथ ही मौके से बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है, जिसका उपयोग वह तस्करी के लिए कर रहा था।

 

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज:

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 389/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब आरोपी से पूछताछ कर स्मैक के सप्लायर और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

नशे के खिलाफ अभियान रहेगा जारी:

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शिवपुरी जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए ऐसे अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशे के नेटवर्क को खत्म करने के लिए अन्य राज्यों से जुड़े संपर्कों की भी जांच की जा रही है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रोहित दुबे सहित पूरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article
Leave a Comment