Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

विधायक देवसर के प्रयास और कलेक्टर के समन्वय से गंभीर मरीज ‘पीएम श्री एयर एम्बुलेंस’ से एम्स भोपाल रवाना

admin
4 Min Read
इस खबर को शेयर करें

*विधायक देवसर के प्रयास और कलेक्टर के समन्वय से गंभीर मरीज ‘पीएम श्री एयर एम्बुलेंस’ से एम्स भोपाल रवाना*

 

 

*संजीव गुप्ता की रिपोर्ट सीधी सिंगरौली*

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

विधायक देवसर के प्रयास और कलेक्टर के समन्वय से गंभीर मरीज ‘पीएम श्री एयर एम्बुलेंस’ से एम्स भोपाल रवाना

 

परिजनों ने सीएम डॉ. मोहन यादव को दिया धन्यवाद

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

सिंगरौली 19 मई 2026/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार प्रदेश के गंभीर मरीजों को त्वरित और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता धरातल पर नजर आ रही है। इसी कड़ी में आज सिंगरौली जिले के देवसर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरई निवासी श्रीमती लीलावती गुप्ता को बेहतर इलाज के लिए मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी ‘पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा’ के माध्यम से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल भेजा गया। श्रीमती लीलावती गुप्ता पिछले कुछ समय से ट्रॉमा सेंटर बैढ़न में उपचाराधीन थीं और उनकी बेहद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत उच्च स्तरीय चिकित्सा केंद्र रेफर करने की सलाह दी थी। मामला संज्ञान में आते ही देवसर विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम के पहल पर एवं सिंगरौली कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने अद्वितीय तत्परता दिखाई। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को समझते हुए व्यक्तिगत रूप से रुचि ली और बिना समय गंवाए ‘पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा’ का लाभ मरीज को दिलाने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह के साथ त्वरित समन्वय स्थापित किया। कलेक्टर के मार्गदर्शन मे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और उनकी मेडिकल टीम ने सक्रियता दिखाते हुए बेहद कम समय में जरूरी स्वास्थ्य अनुमतियां तैयार कीं, जिससे राज्य स्तर से लेकर स्थानीय स्तर तक की सभी प्रशासनिक मंजूरियां चंद घंटों के भीतर सुनिश्चित कराई जा सकीं।

कलेक्टर श्री गौरव बैनल और स्वास्थ्य विभाग के इसी कुशल समन्वय व त्वरित एक्शन के कारण मरीज को बिना किसी देरी के सिंगरौली हवाई पट्टी से सकुशल परिजनों के साथ एम्स भोपाल के लिए रवाना किया जा सका। इस संबंध में कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित यह एयर एम्बुलेंस सेवा प्रदेश के नागरिकों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है और गंभीर मरीजों की जान बचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस पूरे मामले में जहाँ एक ओर देवसर विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम और सिंगरौली विधायक श्री राम निवास शाह ने कलेक्टर व स्वास्थ्य टीम के इस त्वरित सहयोग की सराहना की, वहीं दूसरी ओर संकट की इस घड़ी में मिली इस बड़ी सरकारी मदद से अभिभूत होकर मरीज के परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है। परिजनों ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा शुरू की गई ‘पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा’ के कारण ही आज उनकी मरीज को समय पर देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान में निःशुल्क और त्वरित इलाज मिल पा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर श्री गौरव बैनल, क्षेत्रीय विधायकों के प्रति भी इस संवेदनशीलता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Share This Article
Leave a Comment