मामला संदिग्ध, मौके पर फोरेंसिक अधिकारी
फंदे पर युवक और फर्श पर खून से लथपथ युवती का शव मिला, जांच जारी
घटना स्थल पर फोरेंसिक अधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने पहुंचकर जांच की। प्रारंभिक स्थिति को देखते हुए मामला संदिग्ध माना जा रहा है।
मौके पर एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला, जबकि एक युवती का शव फर्श पर खून से लथपथ अवस्था में पाया गया।
युवती की पहचान पूनम अहिरवार (29) पिता शिवकुमार अहिरवार, निवासी कोतमा के रूप में हुई है। वह वाणसागर क्षेत्र में शिक्षक के पद पर कार्यरत बताई जा रही हैं।
वहीं मृत युवक की पहचान अम्बिकेश गौतम पिता रामकलेश गौतम, निवासी बेला सेमरिया के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।





