Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

भोपाल से अपडेट: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 30 जून तक मौका

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

भोपाल से अपडेट: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 30 जून तक मौका

 

भोपाल, 2 अप्रैल 2026।

जनजातीय कार्य विभाग, मध्यप्रदेश ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना एवं आवास सहायता योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इस संबंध में आयुक्त कार्यालय से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

जारी निर्देश के अनुसार, MPTAASC पोर्टल पर अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के विद्यार्थियों के लिए नवीन एवं नवीनीकरण (Renewal) आवेदन की तिथि अब 1 अप्रैल 2026 से बढ़ाकर 30 जून 2026 तक कर दी गई है।

 

विभाग ने यह निर्देश म.प्र. स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPSEDC) को देते हुए पोर्टल पर तदनुसार आवश्यक संशोधन करने को कहा है, ताकि विद्यार्थी बढ़ी हुई समय सीमा का लाभ ले सकें।

 

यह निर्णय उन छात्रों के लिए राहतभरा माना जा रहा है, जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा में आवेदन नहीं कर पाए थे। अब उन्हें छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता योजना का लाभ लेने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।

 

मुख्य बिंदु:

 

– योजना: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता

– वर्ग: अनुसूचित जनजाति (ST)

– सत्र: 2025-26

– नई आवेदन अवधि: 1 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026

– आवेदन प्रकार: नवीन एवं नवीनीकरण

 

विभाग द्वारा सभी संबंधित विभागों एवं जिला अधिकारियों को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment