Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

चुरहट एवं रामपुर नैकिन में पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक, नियमों के पालन के निर्देश*

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

*चुरहट एवं रामपुर नैकिन में पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक, नियमों के पालन के निर्देश*

 

*संजीव गुप्ता की रिपोर्ट सीधी चुरहट*

- Advertisement -
Ad imageAd image

उपखंड अधिकारी चुरहट विकास आनंद द्वारा चुरहट एवं रामपुर नैकिन तहसील क्षेत्र के पेट्रोल पंप डीलरों एवं मैनेजरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेट्रोल पंप संचालन से संबंधित विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं एवं नियमों के पालन के निर्देश दिए गए।

 

  बैठक में उपखंड अधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा डायवर्सन का वार्षिक रेंट जमा नहीं किया गया है, वे इसे समय पर अनिवार्य रूप से जमा करें। साथ ही प्रत्येक पेट्रोल पंप पर उपयोग योग्य शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा अग्निशामक यंत्रों को पूर्णतः कार्यशील स्थिति में रखने के निर्देश दिए गए।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

उन्होंने कहा कि सभी पेट्रोल पंपों पर स्वच्छ पेयजल एवं प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था उपलब्ध होनी चाहिए तथा आवश्यक आपातकालीन नंबरों की सूची प्रमुख स्थान पर चस्पा की जाए। सुरक्षा की दृष्टि से खुले बर्तन या डब्बों में पेट्रोल एवं डीजल देने पर सख्त प्रतिबंध लगाने के निर्देश भी दिए गए।

 

इसके अलावा प्रत्येक पेट्रोल पंप पर डेंसिटी मीटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही पेट्रोल एवं डीजल उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उपभोक्ता हितों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक लेन-देन पर रसीद देना अनिवार्य बताया गया।

 

उपखंड अधिकारी ने कहा कि नियमों का पालन न करने पर संबंधित पेट्रोल पंप संचालकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment