अवैध रेत उत्खनन सहित जनसमस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी ने सौंपा ज्ञापन
ब्यौहारी- जिला शहडोल।

क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध रेत उत्खनन एवं अन्य जनसमस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी ने कलेक्टर, जिला शहडोल के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ब्यौहारी को सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।
ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में हो रहे अवैध रेत उत्खनन पर तत्काल रोक लगाने, संबंधित जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई करने तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों के निराकरण की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि अवैध उत्खनन से शासन को राजस्व हानि हो रही है, वहीं पर्यावरण और स्थानीय जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।
इसके साथ ही क्षेत्र की अन्य मूलभूत समस्याओं—सड़क, पानी, बिजली एवं प्रशासनिक लापरवाही जैसे मुद्दों को भी ज्ञापन के माध्यम से प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रशासन से इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी के अध्यक्ष सतेंद्र त्रिपाठी ‘पिंटू’, जिला संगठन मंत्री विनोद ताम्रकार, जिला सचिव पुष्पेंद्र परौहा, पूर्व मंडलम कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तिवारी, अनिल नामदेव, संजय पटेल, प्रियदर्शी तिवारी, विनोद पटेल, राजमणि राठौर, रामप्रसाद कुशवाहा, आशुतोष पटेल सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




