Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कहा है कि महिला एवं बाल विकास विभाग का मैदानी अमला अपने कार्यों में और अधिक गंभीरता, पारदर्शिता तथा लाए तत्परता

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कहा है कि महिला एवं बाल विकास विभाग का मैदानी अमला अपने कार्यों में और अधिक गंभीरता, पारदर्शिता तथा तत्परता लाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि हितग्राहियों का समग्र सत्यापन कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किए जांए। लाडली लक्ष्मी योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का क्रियान्वयन लक्ष्य अनुसार निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें। उन्होंने पोषण ट्रेकर एप पर अपार एवं आभा आईडी की प्रविष्टि, टीएचआर वितरण तथा एनआरसी में बच्चों की भर्ती के संबंध में समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री पंचोली आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में आयोजित महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सभी पर्यवेक्षक आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग गंभीरता के साथ करें, जिससे केन्द्रों में संचालित गतिविधियों की वास्तविक जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित प्रत्येक योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचे, इसके लिए विभागीय अधिकारी समन्वय स्थापित कर प्रभावी प्रयास करें। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की स्थिति एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाई जाए तथा पात्र हितग्राहियों को समय-सीमा के भीतर लाभ सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विनोद परस्ते, महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक संचालक श्रीमती मंजूषा शर्मा सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment