Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

विशेष स्वास्थ्य बुलेटिन: बड़ी राहत: फ़िरोज़पुर के मिशन अस्पताल में सीएमसी लुधियाना के सुपर-स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की ओपीडी शुरू…

Alexander D’Souza
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

विशेष स्वास्थ्य बुलेटिन: बड़ी राहत: फ़िरोज़पुर के मिशन अस्पताल में सीएमसी लुधियाना के सुपर-स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की ओपीडी शुरू…

फ़िरोज़पुर (अलेक्जेंडर डिसूजा): सीमावर्ती क्षेत्र के निवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक मील का पत्थर स्थापित करते हुए, स्थानीय फ़्रांसिस न्यूटन (मिशन) अस्पताल ने क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC) लुधियाना के सहयोग से विशेषज्ञ ओपीडी सेवाओं का आगाज़ किया है। अब चार जिलों-फ़िरोज़पुर, फ़ाज़िल्का, फ़रीदकोट और श्री मुक्तसर साहिब-के मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लुधियाना या अन्य महानगरों तक लंबी यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।
विशेषज्ञ डॉक्टरों का पैनल और समय-सारणी:
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, लुधियाना के विख्यात विशेषज्ञ प्रत्येक शुक्रवार को अपनी सेवाएँ देंगे।
विभाग-विशेषज्ञ डॉक्टर निम्नलिखित है:-
हृदय रोग, डॉ. किरण कुमार (DM, कार्डियोलॉजिस्ट)।
न्यूरोलॉजी, डॉ. विनीत जैसन (DM, न्यूरोलॉजिस्ट)।
नेत्र रोग, डॉ. नितिन बत्रा (MS, आई स्पेशलिस्ट)।
उपरोक्त विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर की ओपीडी का समय, सुबह 10:00-दोपहर 02:00 तक हर शुक्रवार को होगा।
इसके इलावा अस्पताल में दंत चिकित्सा, डॉ. लिआ जेनिशा (डेंटल स्पेशलिस्ट) की ओपीडी रोज़ाना सुबह 10:00-शाम 05:00 तक होगी।
महत्वपूर्ण जानकारी और पंजीकरण:
मिशन अस्पताल का यह प्रयास विशेष रूप से उन मरीजों के लिए वरदान है जो आर्थिक या शारीरिक कारणों से बाहर जाने में असमर्थ थे।
संपर्क/अपॉइंटमेंट: +91 86993 54473,
स्थान: फ़्रांसिस न्यूटन (मिशन) अस्पताल, फ़िरोज़पुर।
“हमारा लक्ष्य इलाके के लोगों को घर के करीब ही विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना है। सीएमसी लुधियाना के विशेषज्ञों के आने से गंभीर रोगों के सटीक निदान और उपचार में बड़ी मदद मिलेगी”: डाक्टर अनुपम फ़िलिप (अस्पताल प्रबंधन)।
इलाके की सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने अस्पताल के इस जनहितैषी कदम का स्वागत किया है।
न्यूज़: 24-2
फोटो:

Share This Article
Leave a Comment