पुष्पराजगढ़ में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई, आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में हुआ भव्य आयोजन
अनूपपुर।
मध्य प्रदेश के जिला अनूपपुर अंतर्गत ग्रामीण घाटी तहसील पुष्पराजगढ़ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामाजिक प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राम कृपाल, प्रदेश संगठन मंत्री वंशपाल टांडिया, प्रदेश उपाध्यक्ष (किसान मोर्चा) श्री शामलाल चंद्रवंशी, योगेश सोनी, सुखलाल रावत, जिला उपाध्यक्ष श्री विनोद सिंह सेन एवं संयुक्त सचिव सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्षों और भारतीय संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी सामाजिक समानता, न्याय और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रासंगिक हैं।
समारोह के दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा। लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में हरसोल्लास और भाईचारे की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
आम आदमी पार्टी की ओर से यह भी कहा गया कि समाज में समानता और शिक्षा के प्रसार के लिए ऐसे आयोजन लगातार किए जाते रहेंगे, ताकि डॉ. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुँचाया जा सके।
पुष्पराजगढ़ में आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक एकता, जागरूकता और बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।


