ब्यौहारी में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण
पत्रकार :विनय द्विवेदी की रिपोर्ट।
ब्यौहारी।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी द्वारा संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती आज बड़े ही श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन वार्ड क्रमांक 7 की पूर्व पार्षद श्रीमती दुर्गा चौधरी के निवास स्थान पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहब डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान निर्माण कर देश को समानता, न्याय और अधिकारों की मजबूत नींव दी, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी के अध्यक्ष सतेंद्र त्रिपाठी (पिंटू), जिला संगठन मंत्री विनोद ताम्रकार, जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र पटेल, हरिशंकर कोरी, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आयुष्मान ताम्रकार, विक्रम सिंह, पार्षद श्रीमती दुर्गा चौधरी, पप्पू साकेत, राजेश चौधरी, अनिल नामदेव, फौलाद बर्मन, पल्ले खान, हीरालाल चौधरी, संतोष चौधरी, सुखलाल चौधरी, विवेक साकेत, सुशांत चौधरी, विनोद चौधरी, राजेंद्र साकेत, सुनील रावत, तारकदीन, रोहित बंसल, आकाश बंसल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता एवं भाईचारे को मजबूत करने के संकल्प के साथ किया गया।


