Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

शहडोल जिले में पारिवारिक विवाद के बीच आगजनी और युवक की मौत, जांच की मांग

admin
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

शहडोल जिले में पारिवारिक विवाद के बीच आगजनी और युवक की मौत, जांच की मांग

शहडोल/ ब्यौहारी, मध्य प्रदेश, 5 अप्रैल 2026:

यस न्यूज़ प्रतिनिधि विनय द्विवेदी की रिपोर्ट (94247 77542)

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

देवलोंद थाना क्षेत्र के बाणसागर वार्ड क्रमांक 09 में एक गंभीर पारिवारिक विवाद ने दुखद मोड़ ले लिया, जहां आगजनी की घटना के बाद एक युवक की मौत हो गई। मामले में मृतक के पिता ने ससुराल पक्ष और अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार कचेर (55 वर्ष) ने थाना प्रभारी को दिए आवेदन में बताया कि उनके पुत्र रवि कचेर और बहू ज्योति कचेर के बीच पिछले तीन महीनों से लगातार विवाद चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय महिलाएं उनकी बहू को पति से तलाक लेने के लिए उकसा रही थीं और पैसे की मांग भी की जा रही थी।

 

आवेदन में उल्लेख है कि 1 अप्रैल 2026 को संतोष कुमार अपनी पत्नी के साथ इलाज के लिए हैदराबाद गए हुए थे, जिससे घर खाली था। इसी दौरान कथित रूप से बहू को पड़ोस में बुलाया गया और फिर घर लौटने पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। बाद में रवि कचेर अपनी पत्नी को लेने के लिए एक महिला के घर गया, जहां आगजनी की घटना हो गई। आग कैसे लगी, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।

घटना में गंभीर रूप से घायल रवि कचेर को पहले देवलोंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान 4 अप्रैल 2026 को उनकी मृत्यु हो गई।

 

मृतक के पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद उनकी बहू और अन्य लोगों ने उनके सूने घर का ताला तोड़कर करीब 1 लाख रुपये नकद और जेवरात चोरी कर लिए।

 

परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment