Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

पुरानी सड़क के बीचोंबीच खोदी गई नींव, फुनगा में अतिक्रमण पर नहीं लग रहा लगाम

Alexander D’Souza
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

अनूपपुर। यस न्यूज ब्यूरो दिगम्बर शर्मा

उप तहसील फुनगा क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है और प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामला पुराने सड़क मार्ग के बीचोंबीच नींव खोदे जाने का सामने आया है, जिससे आवागमन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि, सड़क के बीचों-बीच खोदे गए नींव के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित व्यक्ति इसे अपनी निजी भूमि बता रहा है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या निजी स्वामित्व के नाम पर वर्षों से उपयोग में आ रहे आम रास्ते को बाधित किया जा सकता है? ग्रामीणों के अनुसार, यह मार्ग लंबे समय से फुनगा टोला तथा विद्यालय आने-जाने के लिए उपयोग में है, जहां से रोजाना स्कूली छात्र भी गुजरते हैं। ऐसे में रास्ता अवरुद्ध होने से आमजन और विद्यार्थियों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

ग्रामीणों के अनुसार, शासकीय आवासीय बालक छात्रावास के पास पहले भी हायर सेकंडरी विद्यालय के चौकीदार द्वारा अतिक्रमण किया गया था, लेकिन उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके अलावा पुलिस चौकी के समीप भी अतिक्रमण कर मकान निर्माण किया जा रहा है, जिस पर भी प्रशासन मौन बना हुआ है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र के पटवारी की मिलीभगत से शासकीय भूमि पर लगातार अतिक्रमण कराया जा रहा है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में शासकीय भवनों और अन्य सार्वजनिक कार्यों के लिए भूमि उपलब्ध नहीं बचेगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाने और जिम्मेदारों पर सख्त कदम उठाने की मांग की है।

 

इनका कहना

इस संबंध में जब हमने हल्का पटवारी दीनदयाल से संपर्क करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया

Share This Article
Leave a Comment