रीवा SP शैलेन्द्र सिंह चौहान उतरे मैदान में, होली की सुरक्षा को लेकर सख्त नजर
रीवा में होली पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान स्वयं सड़कों पर उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आए। शहर के प्रमुख चौराहों और बाजार क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया, ताकि आमजन में सुरक्षा का विश्वास बना रहे और असामाजिक तत्वों पर सख्त संदेश जाए।

इस दौरान सीएसपी राजीव पाठक और शहर के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, साथ ही हुड़दंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की है।




