फरीदकोट पुलिस की बड़ी कामयाबी: दिनदहाड़े महिला की बेरहमी से हत्या की गुत्थी महज़ 2 घंटे में सुलझी, पड़ोसी ही निकला कातिल; अलमारी से लूटे गए 44 हज़ार रुपये और हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार समेत आरोपी गिरफ्तार…

फरीदकोट, 14 जुलाई (अलेक्जेंडर डिसूज़ा):
फरीदकोट पुलिस ने मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई की एक मिसाल पेश की है। शहर के मोहल्ला जानिया में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक महिला की बेरहमी से हत्या करने के मामले को पुलिस ने महज़ 2 घंटे के भीतर सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को दबोच लिया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी कोई और नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार का पड़ोसी ही निकला। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई रकम और हत्या में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार भी बरामद कर लिए हैं।
खून से लथपथ मिली थी लाश:
ऐसे खुला राज शिकायतकर्ता प्रदीप कालरा ने पुलिस को दिए अपने बयानों में दिल दहला देने वाली इस घटना का ब्योरा दिया।
घर में अकेली थी महिला: प्रदीप कालरा हमेशा की तरह सुबह 07:30 बजे अपनी ड्यूटी पर चले गए थे और उनकी दोनों बेटियां स्कूल गई थीं। घर पर उनकी पत्नी नीतू अकेली थीं।
कमरे का खौफनाक मंजर: दोपहर करीब 02:10 बजे जब प्रदीप घर लौटे, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर वह अपनी साली मीरा के साथ घर के अंदर दाखिल हुए। अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उनकी पत्नी नीतू खून से लथपथ हालत में बिस्तर के नीचे मृत पड़ी थीं।
कैश गायब: जांच करने पर पता चला कि अलमारी के दराज में रखे 44,000 रुपये गायब थे।
पड़ोसी पर गहराया शक: प्रदीप कालरा ने बताया कि उनके मोहल्ले का ही रहने वाला प्रेम चंद अक्सर उनके घर आता-जाता था। वह पहले भी छोटी-मोटी चोरियां करता था, जिसके लिए नीतू उसे टोकती थी। दोपहर के वक्त पड़ोसी भूषण कुमार ने प्रेम चंद को घबराहट में तेज़ कदमों से कालरा के घर से बाहर निकलते देखा था। इसी सुराग ने पुलिस को कातिल तक पहुंचा दिया।
एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी फरीदकोट श्री गुरबंस सिंह बैंस के नेतृत्व, एसपी (इन्वेस्टिगेशन) श्री जोगेश्वर सिंह गोराया और डीएसपी (सब-डिवाइडन) श्री तरलोचन सिंह के मार्गदर्शन में तुरंत पुलिस टीमों का गठन किया गया।
चारों तरफ नाकाबंदी की गई और वारदात के महज़ 2 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी प्रेम चंद (पुत्र बद्री नाथ, निवासी सोधियां वाली गली, मोहल्ला जानिया, फरीदकोट) को दबोच लिया गया।
सोची-समझी साज़िश के तहत की हत्या:
शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी प्रेम चंद को पता था कि दोपहर के समय नीतू घर में अकेली होती है। वह पूरी प्लानिंग के साथ घर में घुसा, महिला की बेरहमी से हत्या की और अलमारी से 44,000 रुपये लूटकर फरार हो गया।
केस की पूरी डिटेल और बरामदगी/ विवरण/ जानकारी
दर्ज मुकदमा नंबर FIR No. 334, दिनांक: 13-07-2026
संबंधित धाराएं धारा 103, 305, 333 भारतीय न्याय संहिता (BNS)
संबंधित थाना पुलिस स्टेशन सिटी फरीदकोट।
गिरफ्तार आरोपी प्रेम चंद पुत्र बद्री नाथ।
बरामद सामान : 01 तेज धार वाला कटर,
01 कार्ड (चाकू) ₹44,000 नकद (लूटी गई पूरी रकम)
आगे की कार्रवाई:
फरीदकोट पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस वारदात में कोई और तो शामिल नहीं था या आरोपी का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं।
एसएसपी फरीदकोट ने साफ शब्दों में कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं दिया जाएगा और अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
न्यूज़: 14-2,
फोटो:





