Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

“ब्यौहारी के सितारे: भारतीयम स्कूल के छात्रों का राज्य मेरिट में शानदार प्रदर्शन”

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

भारतीयम स्कूल ब्यौहारी के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, राज्य मेरिट में बनाई जगह

 

ब्यौहारी।।पत्रकार विनय की रिपोर्ट।

सत्र 2025-26 में भारतीयम स्कूल ब्यौहारी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर अपना परचम लहराया है। विद्यालय के मेधावी छात्रों को “गोल्ड रिंग विनर्स” के रूप में सम्मानित किया गया।विद्यालय के संचालक श्री सुनील पांडे एवं प्राचार्य श्रीमती पारुल सक्सेना के मार्गदर्शन में छात्रों ने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, कक्षा 12वीं के छात्र ऋषभ पांडेय (पुत्र श्री राजेश कुमार पांडेय) ने 487 अंक प्राप्त कर राज्य मेरिट सूची में 5वां स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 10वीं में आरिका नामदेव (पुत्री श्री वीरेंद्र कुमार नामदेव) ने 491 अंक प्राप्त कर 9वां स्थान प्राप्त किया।

इसी क्रम में कक्षा 10वीं के छात्र हर्षिल गुप्ता (पुत्र श्री सुनील कुमार गुप्ता) और अपेक्षा गुप्ता (पुत्री श्री श्रीकृष्ण गुप्ता) ने 490-490 अंक प्राप्त कर राज्य मेरिट में 10वां स्थान हासिल किया।

विद्यालय का आदर्श वाक्य “सा विद्या या विमुक्तये” विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करता है।

संचालक श्री सुनील पांडे का बयान:

“हमारे लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि Bhartiyam School Beohari के विद्यार्थियों ने राज्य मेरिट सूची में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है। यह उनकी कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। हम आगे भी छात्रों को बेहतर शिक्षा और संसाधन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि वे इसी तरह विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करते रहें।”

 

प्राचार्य श्रीमती पारुल सक्सेना का बयान:

“विद्यार्थियों की यह सफलता उनके निरंतर प्रयास, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। हमें अपने सभी मेधावी छात्रों पर गर्व है। विद्यालय परिवार हमेशा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर रहता है। हम आशा करते हैं कि ये छात्र भविष्य में भी नई ऊंचाइयों को छुएंगे और समाज के लिए प्रेरणा बनेंगे।”

Share This Article
Leave a Comment