Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

मानवता की अनूठी मिसाल: पार्षद अनिल मसीह ने नगर निगम टीम के साथ मिलकर की ईसाई कब्रिस्तान की सेवा की; झाड़ियों व जंगली घास को हटाया…

Alexander D’Souza
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

मानवता की अनूठी मिसाल: पार्षद अनिल मसीह ने नगर निगम टीम के साथ मिलकर की ईसाई कब्रिस्तान की सेवा की; झाड़ियों व जंगली घास को हटाया… 


चंडीगढ़ 25 जून (अलेक्जेंडर डिसूज़ा): समाज और मानवता की सच्ची सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए नगर निगम चंडीगढ़ के पार्षद और मसीह समुदाय के प्रखर प्रतिनिधि अनिल मसीह द्वारा अपनी टीम के साथ मिलकर एक बेहद सराहनीय और नेक कार्य को अंजाम दिया गया है। सेक्टर 25 स्थित ईसाई कब्रिस्तान में पिछले कुछ समय से उगी झाड़ियों एवं जंगली घास की सफाई करने और उन्हें वहां से हटाने की विशेष पहल की गई, ताकि इस पवित्र स्थल की गरिमा, स्वच्छता और सुंदरता को पूरी तरह से बनाए रखा जा सके।
सीएनआई (CNI) चंडीगढ़ सेक्टर-18 के सम्मानित मेंबर होने के नाते मसीह समाज के प्रति हमेशा गहरा दर्द और अपना कीमती समय देने वाले पार्षद अनिल मसीह (प्रभु का सेवक) ने खुद खड़े होकर इस दो दिवसीय विशेष सफाई अभियान का नेतृत्व किया।
पार्षद अनिल मसीह ने इस पुनीत कार्य में मिले सहयोग के लिए नगर निगम चंडीगढ़ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विशेष रूप से उद्यान विभाग (Horticulture Department), एम.ओ.एच. (MOH) विंग तथा बी एंड आर (B&R) विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन विभागों के तत्पर सहयोग और समर्थन से ही इस सेवा कार्य को सफलता से पूरा किया जा सका है।
इस मौके पर मसीह समुदाय के प्रतिनिधि व पार्षद अनिल मसीह ने समाज को एक बड़ा और प्रेरणादायी संदेश देते हुए कहा कि समुदाय के कल्याण और सार्वजनिक व पवित्र स्थलों की स्वच्छता के लिए मिलकर कार्य करना वास्तव में मानवता की सच्ची सेवा है। इस तरह के नेक कार्य में हिस्सा लेने से न केवल मन को असीम और आत्मिक खुशी मिलती है, बल्कि मनुष्य परमेश्वर की असीम बरकतें और आशीर्वाद भी प्राप्त करता है। उन्होंने आम जनता से आह्वान किया कि हर एक मनुष्य को समाज के ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। आइए, हम सभी मिलकर अपने समाज को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।
न्यूज़: 25-2,
फोटोज़:

Share This Article
Leave a Comment