शहडोल एफसीआई कार्यालय सिंहपुर रोड में सभी अधिकारियों तथा कर्मचारीयो ने
मनाया मिलकर योग दिवस

आज दिनांक 21 जून 2026 को शहडोल एफसीआई कार्यालय सिंहपुर रोड में सभी अधिकारियों तथा कर्मचारीयो ने मिलकर योग दिवस मनाया तथा बड़े जोश के साथ योग किया योग के साथ ही फिजिकल ट्रेनिंग की योगा ट्रेनर एक्स आर्मी मैन चंद्र प्रताप गोस्वामी जी के द्वारा कार्यान्वित कराया गया जिसमें फूड कॉरपोरेशन आफ इंडिया शहडोल के सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बड़े ही हर्ष के साथ इस कार्य को संपन्न कराने में मदद की पूरी व्यवस्था में भारतीय खाद्य निगम शहडोल के डिपो मैनेजर श्री अमर सिंह जी के द्वारा व्यवस्था की गई तथा योग के बाद सभी कर्मचारियों को केले और दूध का हेल्दी नाश्ता कराया गया तथा उन्होंने बताया की योग न सिर्फ 21 जून के लिए है बल्कि हमें अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनना चाहिए तथा एफसीआई के सभी कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया तथा उन्होंने बताया की हमारे युवा पीढ़ी को भी नशे से दूर रहना चाहिए और फिजिकल के साथ-साथ योग को अपने जीवन में अपनाना चाहिए तथा अंत में एक्स आर्मी मैन चंद्र प्रताप गोस्वामी की प्रशंसा करते हुए कार्यक्रम को समाप्त किया।





