फरीदकोट पुलिस की ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; जैतो सब-डिवीजन के कई गांवों में ‘कासो’ ऑपरेशन के तहत रेड…

फरीदकोट/ जैतो (अलेक्जेंडर डिसूजा): देश और समाज को नशे के चंगुल से पूरी तरह आजाद कराने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार कमर कसे हुए है। इसी कड़ी में ड्रग्स को जड़ से खत्म करने के लिए शुरू किए गए विशेष अभियान के तहत, फरीदकोट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। डीएसपी (सब-डिवीजन) जैतो, श्री इकबाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने इलाके के कई गांवों में बड़े पैमाने पर ‘कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन’ (CASO) चलाया। इस अचानक हुई छापेमारी (सरप्राइज चेकिंग) से ड्रग तस्करों और संदिग्ध तत्वों में हड़कंप मच गया, जिसके चलते कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सख्त एक्शन:
इस बड़े ऑपरेशन के बारे में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए डीएसपी जैतो इकबाल सिंह ने बताया कि माननीय उच्च अधिकारियों के सख्त निर्देशों पर पुलिस द्वारा ड्रग्स की बुराई को खत्म करने के लिए यह मुहिम चलाई जा रही है। फरीदकोट पुलिस द्वारा किया गया यह सर्च ऑपरेशन इसी जीरो-टॉलरेंस नीति का एक अहम हिस्सा है।
“ड्रग तस्करों और नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की स्पेशल टीमों ने पूरी प्लानिंग के साथ इलाके में चुनी हुई संदिग्ध जगहों पर अचानक छापेमारी की और सघन चेकिंग अभियान चलाया”: श्री इकबाल सिंह, डीएसपी (जैतो)।
क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले लोग रडार पर:
डीएसपी श्री इकबाल सिंह ने आगे बताया कि इस स्पेशल ऑपरेशन के दौरान पुलिस का मुख्य फोकस उन लोगों पर रहा, जो पहले से ही संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहे हैं। खासकर उन लोगों के घरों और ठिकानों पर बारीकी से तलाशी ली गई:-
जिनके खिलाफ पहले से एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।
जिनका पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है या जो जमानत पर बाहर हैं।
आगे भी जारी रहेगा एक्शन
पुलिस अधिकारी ने साफ लफ्जों में चेतावनी देते हुए कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। आने वाले दिनों में भी इस तरह की औचक और सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे नशे के खिलाफ इस जंग में पुलिस का सहयोग करें।
न्यूज़: 15-3,
फोटो:





