Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

हम (S) के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कमाल परवेज आज से तीन दिवसीय पंजाब दौरे पर, राजनीति के खुलेंगे नए रास्ते: कुलदीप सिंह अटवाल

Alexander D’Souza
4 Min Read
इस खबर को शेयर करें

हम (S) के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कमाल परवेज आज से तीन दिवसीय पंजाब दौरे पर, राजनीति के खुलेंगे नए रास्ते: कुलदीप सिंह अटवाल 


फरीदकोट/ अमृतसर (अलेक्जेंडर डिसूज़ा): केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री जीतन राम मांझी के निर्देश पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कमाल परवेज आज (12 जून) से पंजाब के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आ रहे हैं। इस महत्वपूर्ण दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सुरक्षा और ठहरने के पुख्ता इंतजामों के लिए पंजाब के मुख्य सचिव (चीफ सेक्रेटरी), पुलिस महानिदेशक (DGP) सहित अमृतसर व फरीदकोट के प्रशासनिक अधिकारियों को आधिकारिक पत्र जारी कर सर्किट हाउस में उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
केंद्र सरकार और पंजाब की राजनीति के लिए फायदेमंद होगा दौरा:
मीडिया से बातचीत करते हुए ‘हम’ यूथ विंग के पंजाब अध्यक्ष कुलदीप सिंह अटवाल ने कहा कि यह तीन दिवसीय दौरा पंजाब की सियासत में नए समीकरण और रास्ते खोलेगा। पंजाब में पार्टी की एक मजबूत और कुशल टीम तैयार की जा रही है, जो केंद्र सरकार के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होगी। इस मुहिम के तहत सभी धर्मों के लोगों को बराबरी का अधिकार और सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सूफी संत बाबा फरीद जी की पवित्र धरती फरीदकोट से राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा बेहद ‘अद्भुत’ और ऐतिहासिक रूप से सफल रहेगा।
तीन दिवसीय दौरे का पूरा शेड्यूल (Minute-to-Minute)
12 जून (शुक्रवार): अमृतसर आगमन
रात 10:30 बजे: एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-479) से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
रात 11:45 बजे: एयरपोर्ट से सर्किट हाउस, अमृतसर के लिए रवाना होंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।
13 जून (शनिवार): धार्मिक स्थलों के दर्शन और बैठकें
सुबह 09:00 बजे: सचखंड श्री हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेम्पल) में माथा टेकेंगे और आशीर्वाद लेंगे।
दोपहर 12:00 बजे: गांव चाटीविंड, लेहल और दशमेश नगर में दशमेश तरना दल के चीफ जत्थेदार बाबा मेजर सिंह सोढ़ी जी से मुलाकात करेंगे।
शाम 04:00 बजे: टांगरा स्थित बाबा दर्शन दास डेरा का दौरा करेंगे।
शाम 06:00 बजे: प्राइवेट स्कूल संचालकों और कारोबारियों के एक विशेष डेलिगेशन के साथ अहम मीटिंग।
रात 09:00 बजे: बाबा बकाला साहिब पहुंचेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे।
14 जून (रविवार): महत्वपूर्ण कमेटियों के साथ बैठक
सुबह 10:30 बजे: दमदमी टकसाल चौक मेहता के चीफ सेवादार बाबा ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा से मुलाकात।
सुबह 11:00 बजे: पंजाब यूथ सेल कमेटी की समीक्षा बैठक करेंगे।
शाम 04:00 बजे: फरीदकोट के लिए रवाना होंगे और फरीदकोट सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
15 जून (सोमवार): प्रेस कॉन्फ्रेंस और रवानगी
सुबह 09:00 बजे: पंजाब यूथ विंग के अध्यक्ष कुलदीप सिंह अटवाल के निवास स्थान पर जाएंगे।
सुबह 10:00 बजे: हिंदू युवा वाहिनी संत समाज के पंजाब अध्यक्ष सुखजीत नाथ जी के निवास पर अहम बैठक।
सुबह 11:00 बजे: एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।
दोपहर 12:00 बजे: फरीदकोट जंक्शन से अपनी अगली यात्रा के लिए रवाना हो जाएंगे।
दौरे के दौरान मुख्य रूप से मौजूद रहने वाले नेता:
राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कमाल परवेज के इस पूरे पंजाब दौरे के दौरान उनके साथ मुख्य रूप से ‘हम’ पंजाब यूथ प्रेसिडेंट कुलदीप सिंह अटवाल और पंजाब शेड्यूल इंचार्ज सतनाम सिंह मुस्तैदी से साथ रहेंगे।
न्यूज़ कोड: 12-2
फोटो कैप्शन 01: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के यूथ नेशनल प्रेसिडेंट मोहम्मद कमाल परवेज़।

फोटो कैप्शन 02: पंजाब प्रेसिडेंट कुलदीप सिंह अटवाल (फाइल फोटो)।

Share This Article
Leave a Comment