Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

200 साल पुराने फ्रांसिस न्यूटन अस्पताल को बचाने के लिए आगे आया मसीह समाज; पंजाब अल्पसंख्यक आयोग को सौंपा मांग पत्र,

Alexander D’Souza
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

200 साल पुराने फ्रांसिस न्यूटन अस्पताल को बचाने के लिए आगे आया मसीह समाज; पंजाब अल्पसंख्यक आयोग को सौंपा मांग पत्र, 


-मसीह समाज ने की ऐतिहासिक अस्पताल का बिजली बिल माफ करने और सरकारी वित्तीय सहायता देने की पुरज़ोर मांग…
फ़िरोज़पुर/ चंडीगढ़, 6 मई (एलेक्जेंडर डिसूज़ा): मानवता की सेवा में बीते करीब दो सदियों (200 वर्ष) से तत्पर फिरोज़पुर के ऐतिहासिक फ्रांसिस न्यूटन अस्पताल (Francis Newton Hospital) को मौजूदा वित्तीय संकट से उबारने के लिए मसीह समाज लामबंद हो गया है। मंगलवार (5 मई 2026) को मसीह समाज के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सेक्टर-18, क्राइस्ट चर्च, चंडीगढ़ के वरिष्ठतम सदस्य श्री आइज़क नायर की अध्यक्षता में पंजाब माइनारिटी कमीशन (अल्पसंख्यक आयोग) के चेयरमैन श्री जीतेन्द्र मसीह गौरव से विशेष मुलाकात की और अस्पताल की बहाली के लिए एक मांग पत्र सौंपा।
1834 से दे रहा है सेवाएं, अब माली हालत नाजुक:
चेयरमैन को सौंपे गए मांग पत्र में मसीह समाज के नेताओं ने बताया कि साल 1834 में स्थापित हुआ फ्रांसिस न्यूटन अस्पताल इस पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में चिकित्सा और मानवता की सेवा का एक बहुत बड़ा केंद्र रहा है। लेकिन मौजूदा समय में कुछ अपरिहार्य कारणों से अस्पताल की माली (वित्तीय) हालत बेहद नाजुक दौर से गुजर रही है।
प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के समक्ष मुख्य रूप से यह अपील रखी कि इस ऐतिहासिक जन-कल्याणकारी संस्थान को राहत देने के लिए इसके बकाया और वर्तमान बिजली बिलों को तुरंत माफ किया जाए।
पंजाब सरकार से आर्थिक पैकेज की अपील:
मांग पत्र सौंपते हुए मसीह समाज के कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने पंजाब सरकार से भी विशेष हस्तक्षेप की अपील की है। उन्होंने कहा कि जो अस्पताल पिछले 200 सालों से बिना किसी भेदभाव के गरीबों और आम जनता का इलाज कर रहा है, उसे बंद होने से बचाना सरकार और समाज दोनों की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने चेयरमैन के माध्यम से मुख्यमंत्री पंजाब से मांग की है कि अस्पताल को सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार की ओर से विशेष आर्थिक सहायता (वित्तीय पैकेज) मुहैया कराई जाए।
मुलाकात में ये रहे मुख्य रूप से शामिल:
इस महत्वपूर्ण बैठक और मांग पत्र सौंपने के दौरान मसीह समाज के प्रमुख नेताओं में श्री आइज़क नायर (मोस्ट सीनियर मैम्बर, सेक्टर-18 क्राइस्ट चर्च, चंडीगढ़), श्री रोकी डानिएल, श्री गलेडविन हारडी, श्री राजीव अटवाल और एडवोकेट श्री स्टीफन मसीह सहित मसीह समाज के कई सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पंजाब माइनारिटी कमीशन के चेयरमैन श्री जीतेन्द्र मसीह गौरव ने प्रतिनिधिमंडल को बेहद ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि वे इस ऐतिहासिक अस्पताल की समस्याओं और मांगों को पंजाब सरकार के समक्ष मजबूती से उठाएंगे ताकि जल्द से जल्द राहत मिल सके।
न्यूज़: 6-1,
फोटो:

Share This Article
Leave a Comment