महा काल स्वर्ग धाम सेवा सोसाइटी ने नए एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस को किया सम्मानित,
-प्रशासन और सोसाइटी मिलकर करेंगे समाज सेवा के कार्य: एसएसपी बैंस

फरीदकोट (अलेक्जेंडर डिसूजा): महा काल स्वर्ग धाम सेवा सोसाइटी (रजि.) फरीदकोट द्वारा जिले के नवनियुक्त सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) माननीय सरदार गुरबंस सिंह बैंस का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें एक विशेष समारोह में सम्मानित किया गया।सोसाइटी के प्रेसिडेंट डॉ. बलजीत शर्मा गोलेवाला और चेयरमैन अशोक भटनागर के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल (डेलीगेशन) ने स्थानीय सचिवालय में एसएसपी बैंस से मुलाकात की। इस दौरान बाबा फरीद जी की पवित्र चरण छोह धरती पर आगमन पर एसएसपी को दुशाला, सिरोपा और एक यादगारी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।समाज सेवा में प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा:बैठक के दौरान सोसाइटी के वाइस प्रेसिडेंट व रिटायर्ड डीएसपी हरजिंदर सिंह, मुस्लिम वेलफेयर बोर्ड के प्रेसिडेंट दिलावर हुसैन और प्रेसिडेंट डॉ. बलजीत शर्मा ने एसएसपी को सोसाइटी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न धार्मिक और समाज सेवा के कार्यों से विस्तृत रूप से अवगत कराया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि समाज भलाई के कार्यों के लिए सोसाइटी हमेशा जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और भविष्य में भी हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगी।सोसाइटी का कार्य अत्यंत सराहनीय: एसएसपीसोसाइटी द्वारा मानवता की भलाई के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए एसएसपी सरदार गुरबंस सिंह बैंस ने पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाज सेवा के इन नेक कार्यों में पुलिस प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद और पूरा सहयोग दिया जाएगा।
इस मौके पर उपस्थित रहे:
इस सम्मान समारोह के दौरान सोसाइटी के पैट्रन सुरिंदर सिंह कोहली, वाइस प्रेसिडेंट गुरमीत सिंह बग्गू, वाइस सेक्रेटरी गुरमीत सिंह गिल, प्रेस सेक्रेटरी इंदरजीत सिंह बराड़, पीआरओ डॉ. परसोतम गुप्ता और फाइनेंस सेक्रेटरी परमजीत सिंह पम्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।इनके अलावा एग्जीक्यूटिव मेंबर व रिटायर्ड सब-ईस्पेक्टर भूपिंदर सरीन, के. सिंह सरां, रिटायर्ड एएसआई अशोक शर्मा, दीपक वर्मा और मनमोहन सिंह सहित अन्य गणमान्य सदस्य भी मौजूद रहे।न्यूज़:11-5,
फोटो:





