रघुनाथगंज बाईपास में बोलेरो और ऑटो की आमने-सामने टक्कर, कई घायल
रघुनाथगंज से यस न्यूज़ संवाददाता दीनानाथ गुप्ता की खास रिपोर्ट
रघुनाथगंज बाईपास में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो और ऑटो के बीच सीधी टक्कर होने से दो से तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की जांच की जा रही है। घटनास्थल के वीडियो के माध्यम से बोलेरो एवं ऑटो दोनों वाहनों के नंबर स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं। संबंधित वाहनों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का भरोसा पुलिस प्रशासन द्वारा दिया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रघुनाथगंज बाईपास पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। यहां ओवरब्रिज, उचित बैरिकेडिंग, स्पीड ब्रेकर तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था के अभाव में लोग असमय दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। यस न्यूज़ द्वारा भी कई बार इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया गया है और प्रशासन से बाईपास पर ओवरब्रिज निर्माण, बैरिकेडिंग एवं अन्य सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की गई है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि रघुनाथगंज बाईपास पर जल्द से जल्द आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
यस न्यूज़





