Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

बिजुरी पुलिस की सराहनीय सफलता: गुमशुदा नाबालिग बालिका जोधपुर से सकुशल बरामद

admin
1 Min Read
इस खबर को शेयर करें

बिजुरी पुलिस की सराहनीय सफलता: गुमशुदा नाबालिग बालिका जोधपुर से सकुशल बरामद

अनूपपुर।

जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की तलाश हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिजुरी पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। थाना बिजुरी में दर्ज गुमशुदगी एवं अपहरण के प्रकरण में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन एवं अन्य सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को जोधपुर (राजस्थान) से सकुशल दस्तयाब किया।

दिनांक 30 मई 2026 को बालिका को सुरक्षित बरामद कर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। अपनी पुत्री के सुरक्षित वापस मिलने पर परिजनों ने पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इस कार्रवाई में निरीक्षक विकास सिंह, सहायक उपनिरीक्षक बृजेश पाण्डेय, आरक्षक सुनील यादव, महिला आरक्षक संगम तोमर, साइबर सेल प्रभारी राजेन्द्र अहिरवार एवं पंकज मिश्रा की विशेष भूमिका रही।

Share This Article
Leave a Comment