गायत्री परिवार ने सबजेल सोनकच्छ में किया व्यसन नशा मुक्ति कार्यक्रम
यस न्यूज़ समाचार पवन परमार
सोनकच्छ। स्थानीय गायत्री परिवार द्वारा 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में सबजेल सोनकच्छ में व्यसन मुक्ति कार्यक्रम एवं यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें गायत्री परिवार के जिला समन्वयक बी एल खंडेलवाल, देवास समन्वयक कांतिलाल पटेल मुख्य वक्ता, मुख्य अतिथि सतीशचंद्र तिवारी व कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेशचंद्र मेहता ने की। विशेष अतिथि के रूप में सहायक जेल अधीक्षक बुद्ध विलास आरेख, संरक्षक सौभाग सिंह ठाकुर व जिला समन्वयक ज्ञान परीक्षा शिवनारायण शर्मा उपस्थित रहे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां गायत्री, परम पूज्य गुरुदेव, माताजी का विधिवत पूजन अर्चन कर सद्बुद्धि सत्प्रेरणा आत्मशुद्धि व पर्यावरण संरक्षण तथा नशा मुक्ति हेतु एक कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया, तत्पश्चात एक समारोह आयोजित कर सभी उपस्थित जेल स्टाफ एवं बंदीयो को नशा न करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा सहायक जेल अधीक्षक बुद्ध विलास आरेख, मुख्य प्रहरी संजय तिवारी, प्रहरी अनिल आर्य, आशीष दिवाकर, ऋतिक ढकरिया, सुरेश खांडेकर, पूजा अहिरवार, अर्जुन सिंह, राकेश यादव आदि का अंग वस्त्र भेंट कर तिलक लगाकर परम पूज्य गुरुदेव का साहित्य भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही जेल में बंद लगभग 38 बंदीयों को गायत्री चालीसा व अन्य साहित्य भेंट किए गए। वक्ताओं द्वारा तंबाकू निषेध दिवस पर कोई व्यसन न करने की अपील की तथा तंबाकू से होने वाले नुकसानों के बारे में जानकारी दी तथा इससे बचाव के लिए उपाय बताये गये। उपरोक्त जानकारी ट्रस्ट सचिव रविंद्र नायक ने दी एवं इस अवसर पर गायत्री परिवार के इंद्र कुमार शर्मा, प्रवीण त्रिवेदी, सुनील विश्वकर्मा, संतोष राठौर ,राहुल नागर आदि परिजन उपस्थित थे।




