Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

अवैध खनिज उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 01 पोकलेन मशीन एवं 01 हाइवा वाहन जप्त

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

⏩अवैध खनिज उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
01 पोकलेन मशीन एवं 01 हाइवा वाहन जप्त

⏩ जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के निर्देशन में खनि अधिकारी डॉ. विद्याकांत तिवारी, सहायक खनि अधिकारी दिवाकर चतुर्वेदी, खनि निरीक्षक प्रभात कुमार पट्टा, प्रभारी खनि निरीक्षक एन.एस. आर्मो, सैनिक सरमन लाल केवट, श्रीराम शर्मा एवं राजेश शुक्ला की टीम ने 27 मई 2026 को ग्राम लोढ़ा, तहसील चंदिया में कार्रवाई की है।
⏩ जांच के दौरान रेलवे लाइन निर्माण कार्य में अवैध रूप से उत्खनित मुरुम का उपयोग किए जाने की पुष्टि होने पर टीम ने एक टाटा हिटाची हाइड्रोलिक एक्सकेवेटर पोकलेन मशीन (मॉडल एक्स 200 एलसी सुपरप्लस सीरियल नंबर एसपी 20-58709) तथा हाइवा वाहन क्रमांक सीजी 10 बीयू 2634 को जप्त किया। वाहनों के विरुद्ध म.प्र. खनिज अवैध (खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

⏩ खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि कलेक्टर एवं खनि अधिकारी के निर्देशन में जिलेभर में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है तथा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Mineral Resources, MP
#उमरिया
#umaria

Share This Article
Leave a Comment