Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

47 बार जनसुनवाई में गुहार, फिर भी नहीं मिला न्याय

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

47 बार जनसुनवाई में गुहार, फिर भी नहीं मिला न्याय

 

शरीर पर आवेदन चिपकाकर कलेक्ट्रेट पहुंचा पीड़ित, उमरिया का VIDEO वायरल

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

उमरिया में जनसुनवाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। अपनी पुस्तैनी जमीन वापस पाने की लड़ाई लड़ रहा एक पीड़ित व्यक्ति 47 बार अधिकारियों के चक्कर काट चुका है, लेकिन उसे अब तक न्याय नहीं मिल पाया।

 

मंगलवार को पीड़ित बृजेन्द्र नाथ शुक्ला 48वीं बार कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने पूरे शरीर और कपड़ों पर सैकड़ों आवेदन और पावती चिपका रखी थीं। कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद लोग उन्हें देखकर हैरान रह गए।

पीड़ित का आरोप है कि Katni के कुछ भूमाफियाओं ने उनकी पुस्तैनी जमीन पर कब्जा कर लिया है। जमीन वापस पाने के लिए वह तहसीलदार से लेकर कलेक्टर और कमिश्नर कार्यालय तक कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

बताया जा रहा है कि Chandia तहसील क्षेत्र में हाईवे गुजरने के बाद जमीनों की कीमत बढ़ गई, जिसके बाद विवाद और कब्जे की स्थिति बनी।

 

जनसुनवाई में पहुंचे पीड़ित का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि यदि बार-बार आवेदन देने के बावजूद भी फरियादियों को न्याय नहीं मिल रहा, तो जनसुनवाई व्यवस्था का उद्देश्य क्या है।

फिलहाल इस पूरे मामले ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि 48वीं बार गुहार लगाने वाले इस पीड़ित को आखिर कब न्याय मिल पाता है।

Share This Article
Leave a Comment