Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

ब्यौहारी ब्लॉक कांग्रेस द्वारा राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

admin
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

ब्यौहारी ब्लॉक कांग्रेस द्वारा राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

ब्यौहारी – ब्यौहारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर वार्ड 12 में गठित वार्ड कमेटी की बैठक कर सेमारी टोला में राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्षद वार्ड 10 एवं जिला उपाध्यक्ष गीता कोल, अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सतेंद्र त्रिपाठी पिंटू, विशिष्ट अतिथि ब्यौहारी मंडलम अध्यक्ष विनय द्विवेदी एवं कांग्रेस नेता विजय द्विवेदी द्वारा की गई।

 

कार्यक्रम शुभारंभ में सर्वप्रथम श्रद्धेय राजीव गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं धूप-दीप प्रज्वलित कर किया गया। सभा में वक्ताओं ने राजीव गांधी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा देश के विकास, तकनीकी क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने तथा युवाओं को नई दिशा देने के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों का स्मरण किया।

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी जी ने भारत को आधुनिक सोच और नई तकनीक से जोड़ने का कार्य किया। सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार एवं कंप्यूटर क्रांति के क्षेत्र में उनके योगदान को देश सदैव याद रखेगा। उन्होंने युवाओं को राजनीति में भागीदारी का अवसर प्रदान किया तथा ग्राम पंचायतों को अधिकार देकर लोकतंत्र को मजबूत बनाया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी जी का सपना एक मजबूत, आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत का था, जिसे कांग्रेस पार्टी आज भी आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। उनके आदर्श, विचार एवं राष्ट्रसेवा की भावना देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।

 

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया। अंत में उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय राजीव गांधी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

कार्यक्रम मे विधानसभा अध्यक्ष विक्रम कोल,अनिल नामदेव, अंकित गुप्ता, पंकज चतुर्वेदी, छत्रपाल वर्मन, मुकेश राठौर, रजनी राठौर, बसंत साहू, राजेश साहू, राम मोल कोल, आनंद साहू, हरिश्चंद साहू, रमेश साहू, केशरी राठौर, शैलजा साहू, सुषमा साहू, रोहिणी प्रसाद साहू, पुष्पेंद्र मिश्रा के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment