नगर परिषद चुनाव: रुबिंदरजीत सिंह बराड़ फरीदकोट के चुनाव ऑब्ज़र्वर नियुक्तशिकायत और सुझाव के लिए मोबाइल नंबर जारी, -डिप्टी कमिश्नर ने दी जानकारी…

फरीदकोट, 16 मई (अलेक्जेंडर डिसूजा): आने वाले नगर परिषद चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए राज्य चुनाव आयोग, पंजाब द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में आयोग ने वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारी श्री रुबिंदरजीत सिंह बराड़ को फरीदकोट जिले के लिए चुनाव ऑब्ज़र्वर (चुनाव पर्यवेक्षक) नियुक्त किया है। जिले में चुनावी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद हो चुका है।सहायक लाइजन ऑफिसर की तैनाती इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर श्री राहुल कुमार चाबा ने बताया कि चुनाव ऑब्ज़र्वर की सहायता और सुचारू समन्वय के लिए सब-डिविजनल ऑफिसर (ड्रेनेज), फरीदकोट को असिस्टेंट लाइजन ऑफिसर के तौर पर तैनात किया गया है।शिकायत या सुझाव के लिए यहाँ संपर्क करें, डिप्टी कमिश्नर ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे नगर परिषद चुनाव की प्रक्रिया को बेहतर और पारदर्शी बनाने में अपना योगदान दें। चुनाव से जुड़े किसी भी प्रकार के सुझाव या शिकायत के लिए सीधे निम्नलिखित अधिकारियों के मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:- अधिकारी का नाम और पद,मोबाइल नंबर: रुबिंदरजीत सिंह बराड़(इलेक्शन ऑब्ज़र्वर, (आईएएस)-97813-31102, श्री गुरजीत सिंह(असिस्टेंट लाइजन ऑफिसर-कम-एसडीओ (ड्रेन्स)90410-80543, ज़िला प्रशासन की अपील: जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से पुरजोर अपील की है कि वे चुनाव को शांतिपूर्ण, मर्यादित और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन का पूरा सहयोग करें।
न्यूज़: 16-2,
फोटो कैप्शन:




