Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

चेयरमैन जतिंदर मसीह गौरव का संगरूर में जोरदार स्वागत; पुलिस ने दिया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ -माइनॉरिटी कमीशन के चेयरमैन ने सुनीं जन-समस्याएं; कब्रिस्तानों के मुद्दे पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट…

Alexander D’Souza
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

चेयरमैन जतिंदर मसीह गौरव का संगरूर में जोरदार स्वागत; पुलिस ने दिया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’
-माइनॉरिटी कमीशन के चेयरमैन ने सुनीं जन-समस्याएं; कब्रिस्तानों के मुद्दे पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट… 


संगरूर (अलेक्जेंडर डिसूजा): पंजाब स्टेट माइनॉरिटी कमीशन के चेयरमैन श्री जतिंदर मसीह गौरव आज जिला प्रशासन संगरूर के साथ एक विशेष बैठक करने के लिए डिप्टी कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। जिला मुख्यालय पहुंचने पर प्रशासन द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया, वहीं पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर सम्मानित किया।
मौके पर ही निपटाईं समस्याएं
स्वागत समारोह के पश्चात चेयरमैन की अध्यक्षता में अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं के निवारण हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ईसाई समुदाय सहित विभिन्न अल्पसंख्यक वर्गों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। लोगों ने अपनी शिकायतों और प्रशासनिक अड़चनों को चेयरमैन के समक्ष रखा, जिस पर श्री गौरव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को समाधान के सख्त निर्देश दिए।
कब्रिस्तानों की कमी पर कड़ा रुख:
मीटिंग के दौरान अल्पसंख्यकों के लिए कब्रिस्तानों की कमी का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। इस गंभीर विषय पर कड़ा संज्ञान लेते हुए चेयरमैन ने डिप्टी कमिश्नर संगरूर को आदेश जारी किए कि जिले में जहां कहीं भी कब्रिस्तानों की समस्या है या जमीन की कमी है, उसकी विस्तृत रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर आयोग को सौंपी जाए।
“मैं अल्पसंख्यकों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूँ। प्रशासनिक स्तर पर किसी भी अल्पसंख्यक सदस्य के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और उनकी आवाज को हमेशा बुलंद रखा जाएगा”: श्री जतिंदर मसीह गौरव, चेयरमैन, पंजाब स्टेट माइनॉरिटी कमीशन।
श्री गौरव ने स्पष्ट किया कि सरकार और प्रशासन अल्पसंख्यकों की जायज मांगों को पूरा करने के लिए जवाबदेह है और इसमें किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
न्यूज़: 24-1
फोटो:

Share This Article
Leave a Comment