सवाल- जनगणनाकर्मी घर आकर क्या सवाल पूछेंगे?
जवाब- गृह मंत्रालय ने जनगणना में पूछे जाने वाले सभी सवालों की लिस्ट जारी की है। इसे नीचे देखिए-
मकान से जुड़े सवाल
- मकान/भवन नंबर क्या है?
- जनगणना मकान नंबर क्या है?
- मकान का फर्श किस मटीरियल का है?
- दीवार किस मटीरियल की है?
- छत किस मटीरियल से बनी है?
- मकान का उपयोग (रहने/दुकान आदि) किसलिए किया जाता है?
- मकान की स्थिति कैसी है?
परिवार से जुड़े सवाल
- फैमिली नंबर (परिवार क्रमांक) क्या है?
- परिवार में कुल कितने सदस्य हैं?
- परिवार के मुखिया का नाम क्या है?
- परिवार के मुखिया का जेंडर क्या है?
- परिवार किस वर्ग में आता है (SC/ST/अन्य)?
- मकान किराए का है या खुद का है?
- घर में कुल कितने कमरे हैं?
- परिवार में शादीशुदा जोड़ों की संख्या कितनी है?
सुविधाओं से जुड़े सवाल
- पीने के पानी का मुख्य सोर्स क्या है?
- क्या पीने का पानी घर में उपलब्ध है?
- बिजली का मुख्य सोर्स क्या है?
- क्या घर में शौचालय है?
- शौचालय का टाइप क्या है?
- गंदे पानी की निकासी कैसे होती है?
- क्या घर में बाथरूम है?
- क्या घर में रसोई और LPG/PNG कनेक्शन है?
- खाना पकाने के लिए किस ईंधन का इस्तेमाल करते हैं?
डिजिटल और सामान से जुड़े सवाल
- क्या घर में रेडियो/ट्रांजिस्टर है?
- क्या घर में टेलीविजन है?
- क्या घर में इंटरनेट सुविधा है?
- क्या घर में लैपटॉप/कंप्यूटर है?
- क्या घर में मोबाइल/स्मार्टफोन है?
वाहन और अन्य जानकारी
- क्या घर में साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड है?
- क्या घर में कार/जीप/वैन है?
- घर में मुख्य रूप से कौन सा अनाज इस्तेमाल होता है?
- आपका मोबाइल नंबर क्या है?





