Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

अमहिया थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्ता

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

*रीवा ब्यूरो चीफ शुभम तिवारी*

*रीवा : अमहिया थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार, मोटर सायकल बरामद, आरोपी को न्यायालय मे किया गया पेश…*

 *रीवा : अमहिया न्यूज़ अपडेट*

- Advertisement -
Ad imageAd image

रीवा पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक रीवा श्रीमती डा. रितु उपाध्याय के मार्गदर्शन में… अमहिया थाना प्रभारी उनि शिवा अग्रवाल ने थाना स्टाफ के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को धर दबोचा है,

अमहिया थानेदार (सब इंस्पेक्टर) शिवा अग्रवाल ने घटना कि जानकारी देते हुए बताया कि…फरियादी अनुज सिंह निवासी द्वारिका नगर थाना अमहिया जिला रीवा द्वारा थाना में रिपोर्ट की गई की पी.के. स्कूल के पीछे रीवा से उनकी मोटरसाइकिल बजाज पल्सर क्रमांक MP53ML6895 अज्ञात आरोपी द्वारा दिनांक 14.04.26 को चोरी हो गई है,

फरियादी कि रिपोर्ट पर थाना अमहिया रीवा में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना दौरान *आरोपी-* मोहित सोंधिया पिता जगदीश सोंधिया उम्र 18 वर्ष निवासी कटरा मोहल्ला बिछिया थाना बिछिया जिला रीवा के कब्जे से प्रकरण सदर में चोरी गई मोटरसाइकिल पल्सर क्रमांक MP53ML6895 को जप्त किया गया, एवं आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायालय रीवा द्वारा जेल भेज दिया गया है,

*उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका..*

- Advertisement -
Ad imageAd image

प्रधान आर. अरुणकांत द्विवेदी , आर. विकाश तिवारी, आर. शंकरदत्त, आर. दिवाकर तिवारी योगेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Share This Article
Leave a Comment