📍कलेक्टर ने विद्यालयो के संचालन मेें समय किया परिवर्तित
….
📍प्रातः 7ः30 बजे से प्रातः 11ः30 बजे तक होंगे संचालित
…
📍कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने आदेश जारी कर जिले में बढ़ते ग्रीष्म ऋतु के प्रभाव से तापमान में वृद्धि होने के कारण विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आंशका को दृष्टिगत रखते हुये छात्र-छात्राओं के हित में शहडोल जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय,केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सी.बी.एस.ई. आई.सी.एस.ई. प्राथमिक,माध्यमिक विद्यालय हाई स्कूल/हायर सेकेण्ड्री विद्यालयो का संचालन 23 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रातः 7ः 30 बजे से प्रात: 11ः 30 बजे तक निर्धारित किया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि शैक्षणिक स्टॉफ 01ः30 बजे तक संस्था में उपस्थित रहेगें तथा अपने निर्धारित दायित्वों के अनुसार कार्य संपादित करेगें। परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय सारणी अनुसार होगा। मूल्यांकन एवं परीक्षा संबंधी अन्य कार्य अपने यथावत समय पर संपादित होगें।


