ड्रग्स के खिलाफ जंग: फरीदकोट प्रशासन का बड़ा एक्शन, तस्करों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर…

फरीदकोट (अलेक्जेंडर डिसूज़ा): मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध शुरू की गई “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत फरीदकोट पुलिस और जिला प्रशासन ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस अभियान के तहत कोटकपूरा के जीवन सिंह नगर में ड्रग तस्करों द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ढहा दिया गया।तस्करों के गढ़ पर चला पीला पंजाकोटकपूरा के जीवन सिंह नगर (थाना सिटी कोटकपूरा) में जसविंदर सिंह उर्फ काका के परिवार द्वारा किए गए अवैध निर्माण को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच गिराया गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस परिवार का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है:-अनमोल सिंह उर्फ गुन्नू: ड्रग तस्करी के 10 मामले और चोरी के 2 मामले दर्ज।गगन (भाई): ड्रग तस्करी व अन्य धाराओं के तहत 4 मामले।कमलेश रानी (मां): 5 आपराधिक मामले।प्रदीप सिंह उर्फ सनी (जीजा): ड्रग तस्करी के 2 मामले दर्ज।
नगर काउंसिल कोटकपूरा के ईओ श्री अमृत लाल ने बताया कि इस अवैध निर्माण के संबंध में परिवार को कई बार नोटिस दिए गए थे, लेकिन कार्रवाई न होने पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाने का निर्णय लिया।
आंकड़ों में फरीदकोट पुलिस की बड़ी सफलता डॉ. प्रज्ञा जैन (SSP फरीदकोट) के दिशा-निर्देशों पर पुलिस ने नशे के सौदागरों की कमर तोड़ दी है। एसपी (स्थानीय) श्री मनविंदर बीर सिंह ने पिछले कुछ समय की उपलब्धियों का विवरण साझा किया:विवरणआंकड़े (मार्च 2025 से अब तक)कुल दर्ज मामले 1277 गिरफ्तार आरोपी 1909 फ़्रीज़ की गई प्रॉपर्टी ₹09 करोड़ से अधिक हेरोइन बरामदगी 41 kg+अफीम बरामदगी 07 kg नशीली गोलियां/कैप्सूल 23,000 ड्रग मनी बरामद₹18 लाख (लगभग)”जो भी व्यक्ति नशा बेचकर संपत्ति बनाएगा, उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत अटैच (जब्त) किया जाएगा। हम नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं”: श्री मनविंदर बीर सिंह, एसपी (लोकल), फरीदकोट।
जनता ने की पहल की सराहनाइस कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार श्री गुरचरण सिंह बराड़ और डीएसपी संजीव कुमार भी मौजूद रहे। स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और जिला प्रशासन की इस हिम्मत भरी कार्रवाई की जमकर तारीफ की। प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार न केवल तस्करों को जेल भेजेगी, बल्कि नशे की गिरफ्त में आए युवाओं के इलाज और पुनर्वास में भी पूरी मदद करेगी।
न्यूज़: 21-7,
फोटो:


