Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

फरीदकोट की बेटियों ने पंजाब में गाड़े सफलता के झंडे: डिप्टी कमिश्नर ने 11-11 हजार के चेक देकर किया सम्मानित…

Alexander D’Souza
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

फरीदकोट की बेटियों ने पंजाब में गाड़े सफलता के झंडे: डिप्टी कमिश्नर ने 11-11 हजार के चेक देकर किया सम्मानित…

फरीदकोट 16 अप्रैल (अलेक्जेंडर डिसूजा): फरीदकोट जिले की होनहार छात्राओं ने कक्षा 8वीं के परीक्षा परिणामों में पूरे राज्य में जिले का नाम रोशन किया है। इन मेधावी छात्राओं के उत्साहवर्धन हेतु डिप्टी कमिश्नर फरीदकोट, मैडम पूनमदीप कौर (आईएएस) ने आज उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। डिप्टी कमिश्नर ने शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को 11,000 रुपये के चेक और प्रशस्ति पत्र (Appreciation Letters) भेंट किए।जिले की गौरवशाली उपलब्धियांपंजाब स्तर पर जिले के इन विद्यार्थियों ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है।विद्यार्थीयो के नाम, स्कूल का विवरण, उपलब्धि व अंक: तमन्ना सरस्वती सेकेंडरी स्कूल, जैतो पंजाब में प्रथम स्थान 600/600, जशनदीप कौर संत मोहन दास स्कूल, कोटसुखिया पंजाब में तृतीय स्थान 598/600, मनप्रीत कौर SSS पंजगराई कलां जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन 585/600 मुस्कान प्रीत कौर गवर्नमेंट हाई स्कूल, ढीमावाली जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन 585/600 प्राप्त किए।“मेहनत ही कामयाबी की चाबी है”: डिप्टी कमिश्नर

समारोह के दौरान विद्यार्थियों को बधाई देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इन बच्चों की कड़ी मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया है कि यदि इरादे मजबूत हों, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। ये प्रतिभाशाली छात्र अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।”मैडम पूनमदीप कौर ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों के अभिभावकों और शिक्षकों को भी दिया, जिनकी सही गाइडेंस की बदौलत आज ये बच्चे इस मुकाम पर पहुँचे हैं।समारोह में उपस्थित गणमान्यइस सम्मान समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी मैडम अंजना कॉन्सल, जसबीर सिंह जस्सी, प्रिंसिपल दीपक कुमार, हेडमास्टर रविंदर सिंह, सोनी थापर और कुसम कालरा सहित स्कूलों का स्टाफ व अभिभावक मौजूद रहे। छात्राओं के माता-पिता ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए प्रशासन का धन्यवाद किया।
न्यूज़: 16-4,
फोटो: सम्मान समारोह की झलकियाँ।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

Share This Article
Leave a Comment