12 घंटे के अंदर हत्याकांड का #BiharPolice द्वारा सफल उद्भेदन !
घटना में संलिप्त 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

दिनांक-13.04.26 को मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना में एक वादिनी द्वारा अपने पति को उसके ही गाँव के लोगों के द्वारा खाने-पीने के दौरान जहरीले पदार्थ मिलाकर पीला देने एवं मृत्यु हो जाने पर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को जला देने तथा बचे हुए अवशेष को जमीन में दबा देने का आरोप लगाया गया। उक्त घटना के संदर्भ में बरियारपुर थाना कांड सं0-58/26 दर्ज किया गया। कांड के उद्भेदन हेतु गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। अग्रतर जांच एवं अनुसंधान में प्रेम प्रसंग में मृतक की हत्या की बात प्रकाश में आई है।
.
.


