Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

ब्यौहारी वार्ड 13 में कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

ब्यौहारी, मध्य प्रदेश, 13 अप्रैल 2026:

यस न्यूज़ प्रतिनिधि विनय द्विवेदी की रिपोर्ट (94247 77542)

- Advertisement -
Ad imageAd image

ब्यौहारी वार्ड 13 में कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न

संभागीय ब्यूरो: विनय द्विवेदी

ब्यौहारी, शहडोल (मध्य प्रदेश)

- Advertisement -
Ad imageAd image

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी द्वारा वार्ड क्रमांक 13 में बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक वार्ड अध्यक्ष के नेतृत्व में किशोर कला मंदिर, शुक्लान टोला में संपन्न हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य संतोष कुमार शुक्ल उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता लाल बहादुर सिंह ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी के अध्यक्ष सतेंद्र त्रिपाठी ‘पिंटू’ मौजूद रहे।

बैठक के दौरान वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। संतोष शुक्ला, लाल बहादुर सिंह, लक्ष्मीकांत तिवारी एवं श्रवण तिवारी ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम पांच नए सदस्यों को जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान करें, जिससे आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी को विजय दिलाई जा सके।

इस अवसर पर लक्ष्मीकांत तिवारी, राजमणि शुक्ला, हरिशंकर कोरी, ओम प्रकाश द्विवेदी, दिलीप चतुर्वेदी, संजय शुक्ला, मोहम्मद बल्ला खान, श्रवण तिवारी, मनोज द्विवेदी, अनिल नामदेव, आशीष शुक्ला, मुकेश द्विवेदी, पप्पू साकेत, विनय द्विवेदी, पंकज चतुर्वेदी, रवि चतुर्वेदी, आदित्य सिंह, ऋषि शुक्ला, विशाल चतुर्वेदी, लकी शुक्ला एवं सागर द्विवेदी सहित वार्ड के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment