Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

साइडिंग में खड़ी बोगी धू-धू कर जली, यात्रियों में मचा हड़कंप

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

ब्यौहारी रेलवे स्टेशन पर खड़ी बोगी में लगी आग, अफरा-तफरी के बीच टला बड़ा हादसा

 

ब्यौहारी – पत्रकार विनय द्विवेदी की रिपोर्ट।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

जिले में बढ़ती गर्मी का असर अब हादसों के रूप में भी सामने आने लगा है। ब्यौहारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पास साइडिंग में खड़ी ट्रैक मशीन की एक बोगी में अचानक आग लग गई। जिससे स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग की लपटें और धुआं फैलने लगा, जिससे यात्रियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे स्टाफ ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए फायर ब्रिगेड और डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेज थी कि अगर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया जाता तो यह पास खड़ी अन्य बोगियों और स्टेशन परिसर तक फैल सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के दौरान प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग दहशत में इधर-उधर भागते नजर आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि रेलवे प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है।

गर्मी के मौसम में इस तरह की घटनाओं को देखते हुए रेलवे प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल, इस घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। लेकिन समय रहते कार्रवाई ने एक बड़े हादसे को टाल दिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment