शानदार 4 साल: स्पीकर संधवा ने कोटकपूरा के वार्डों में की जनसभाएँ; गिनाईं सरकार की उपलब्धियाँ…

फरीदकोट/ कोटकपूरा (अलेक्जेंडर डिसूजा): मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के कार्यकाल के सफल चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “शानदार 4 साल, भगवंत मान दे साल” कैंपेन के तहत पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवा आज पूरी तरह जन-संपर्क के मूड में नज़र आए। उन्होंने कोटकपूरा के विभिन्न वार्डों का दौरा कर लोगों से सीधा संवाद किया।
वार्डों में अनौपचारिक बैठकें स्पीकर संधवा ने आज वार्ड नंबर 16 (गली नंबर 1), वार्ड नंबर 9 और वार्ड नंबर 15 में स्थानीय निवासियों के साथ अनौपचारिक मीटिंग कीं। इन बैठकों का उद्देश्य सरकार के कामकाज का फीडबैक लेना और पिछले चार वर्षों में लिए गए ऐतिहासिक फैसलों को जनता के साथ साझा करना था।
“जन सेवा ही हमारा मुख्य लक्ष्य” जनसभाओं को संबोधित करते हुए स. संधवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में राजनीति की परिभाषा बदल दी है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी सरकार ने केवल खोखली घोषणाएँ नहीं कीं, बल्कि हर योजना को ज़मीनी स्तर पर लागू कर आम आदमी के घर तक पहुँचाया है। आज पंजाब में भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी शासन की मिसाल पेश की जा रही है।
चार साल के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियाँ: स्पीकर ने जनता के बीच सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की:-
बिजली राहत: हर वर्ग के परिवारों को 600 यूनिट मुफ़्त बिजली की निरंतर सुविधा।
शिक्षा व स्वास्थ्य: सरकारी स्कूलों का कायाकल्प और स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक बनाकर आम जनता की पहुँच में लाना।
मजबूत बुनियादी ढांचा: नई सड़कों का जाल बिछाना और पुरानी सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता देना।
ईमानदार प्रशासन: सरकारी तंत्र से भ्रष्टाचार का खात्मा कर लोगों को पारदर्शी सुविधाएँ मुहैया कराना।
जनता की अदालत में हिसाब-किताब स. संधवा ने पुरजोर तरीके से कहा कि ‘आप’ सरकार अपनी जवाबदेही के प्रति गंभीर है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार के पास काम न करने का न तो कोई बहाना है और न ही हम किसी पर दोष मढ़ते हैं। हम अपना पूरा हिसाब-किताब जनता की अदालत में रख रहे हैं क्योंकि जनता ही असली मालिक है।
इस अवसर पर स्थानीय नेता, वार्ड प्रतिनिधि और भारी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे। लोगों ने सरकार की जनहितैषी नीतियों की सराहना की और स्पीकर के समक्ष अपने विचार भी रखे।
न्यूज़: 10 अप्रैल, 2026
फोटो:


