Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

ब्यौहारी में शराब ठेकेदार की मनमानी, तय रेट से ज्यादा में बिक रही शराब

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

ब्यौहारी, मध्य प्रदेश | 10 अप्रैल 2026

यस न्यूज़ प्रतिनिधि: विनय द्विवेदी (94247 77542)

 

*ब्यौहारी में शराब ठेकेदार की मनमानी, तय रेट से ज्यादा में बिक रही शराब*

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

*ब्यौहारी* – शहडोल जिले के ब्यौहारी क्षेत्र में संचालित देशी-अंग्रेजी कंपोजिट शराब दुकान पर ठेकेदार द्वारा खुलेआम नियमों की अनदेखी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दुकान में शराब की बोतलों पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से अधिक कीमत वसूल कर ग्राहकों को शराब बेची जा रही है।

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा मनमाने ढंग से अतिरिक्त राशि ली जा रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि यह स्थिति लंबे समय से जारी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

 

*नियमों का उल्लंघन*

 

नियमों के अनुसार किसी भी प्रकार की शराब को उसकी बोतल पर अंकित मूल्य MRP से अधिक कीमत पर बेचना पूरी तरह अवैध है। इसके बावजूद ब्यौहारी शराब दुकान में इस नियम की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।

 

*प्रशासन से कार्रवाई की मांग*

 

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

 

*इनका कहना* –

 

मार्च के बाद शराब का रेट बढ़ गया है स्टॉक पुराना है नई रेट लिस्ट भी आ गई है, इसलिए नए रेट से बेची जा रही है।

 

*रजनीश त्रिपाठी* (सह. आबकारी अधिकारी)

Share This Article
Leave a Comment