Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

फरीदकोट अनाज मंडी में प्रधानगी का विवाद गहराया: नई कमेटी भंग, 6 अप्रैल को होगा लोकतांत्रिक चुनाव:

Alexander D’Souza
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

फरीदकोट अनाज मंडी में प्रधानगी का विवाद गहराया: नई कमेटी भंग, 6 अप्रैल को होगा लोकतांत्रिक चुनाव:


फरीदकोट (अलेक्जेंडर डिसूजा): फरीदकोट की नई अनाज मंडी में अध्यक्ष पद को लेकर छिड़ा घमासान अब निर्णायक मोड़ पर आ गया है। मार्केट कमेटी कार्यालय में आयोजित आढ़तियों की एक आपातकालीन बैठक में बहुमत ने नवनियुक्त अध्यक्ष बंटी गर्ग के नेतृत्व को सिरे से नकार दिया। भारी हंगामे और चर्चा के बीच संरक्षक वरिंदर कुमार बंसल बिंदरी ने मौजूदा कमेटी को भंग करते हुए नए सिरे से चुनाव का ऐलान कर दिया है।
स्वर्गीय भुशी को श्रद्धांजलि से हुई शुरुआत:
बैठक का माहौल उस समय भावुक हो गया जब सभी आढ़तियों ने मंडी के पूर्व दिवंगत अध्यक्ष कुलभूषण राय भुशी की सेवाओं को याद किया। उनकी आत्मिक शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। आढ़तियों ने एक सुर में कहा कि मंडी को आज फिर से भुशी जी जैसे अनुभवी और सबको साथ लेकर चलने वाले नेता की जरूरत है।
लोकतांत्रिक मूल्यों के हनन का आरोप:
मीटिंग में मौजूद आढ़तियों ने बंटी गर्ग के चयन पर कड़ा ऐतराज जताया। उनका आरोप है कि चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से नहीं किया गया। कुछ चहेतों को साथ लेकर बंद कमरे में फैसला लिया गया। मंडी की एकता और भाईचारे को ताक पर रखकर पद का चयन हुआ।
संरक्षक का कड़ा रुख: “अनैतिक तरीके से बनी कमेटी मंजूर नहीं”
मंडी के संरक्षक वरिंदर कुमार बंसल बिंदरी ने कड़े शब्दों में आपत्ति जताते हुए कहा कि मेरी गैरमौजूदगी में मुझे संरक्षक घोषित कर खुद को प्रधान चुन लेना पूरी तरह अनैतिक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके लिए पद से बड़ा मंडी का आपसी भाईचारा है। इसी के चलते उन्होंने तत्काल प्रभाव से विवादित कमेटी को भंग करने की घोषणा की।
6 अप्रैल को ‘जनरल हाउस’ की मीटिंग:
विवाद को सुलझाने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि तारीख: 6 अप्रैल, समय: सुबह 11:00 बजे, स्थान: मार्केट कमेटी कार्यालय, फरीदकोट। इस दिन जनरल हाउस की मीटिंग में सभी आढ़तियों की मौजूदगी में नए अध्यक्ष का चुनाव पारदर्शी तरीके से किया जाएगा।
बैठक में ये रहे मुख्य रूप से उपस्थित:
इस महत्वपूर्ण बैठक में राज मचाकी, विपन कुमार गर्ग, ओम प्रकाश अग्रवाल, प्रमोद बंसल, राहुल जैन, अश्वनी गांधी, एडवोकेट पीयूष बंसल, सुरजीत संधू, रवि गोयल, अनिल कुमार केटू, रंजीत सिंह, राजेश कुमार, कपिल जैन, विकास गर्ग, राहुल बंसल, चाचा धर्मपाल, चाचा ओम प्रकाश, रवि बंसल, धीरज कुमार बंसल, सुधीर छाबड़ा, राजिंदर कुमार, आशु अग्रवाल, महेंद्र कुमार बंसल, मोनू जैन, हैप्पी, पंकज बंसल, जसवंत राय, राजू बंसल, तरसेम सचदेवा, टिक्का बाबा घगियानेवाला, कुलदीप सिंह और गुरदेव सिंह ढिल्लों सहित बड़ी संख्या में आढ़ती मौजूद थे।
न्यूज़: 3-3,
फोटो:

Share This Article
Leave a Comment